रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बना IPL का ये स्टार गेंदबाज, लगातार लुटवा रहा रन...टीम इंडिया से कटेगा पत्ता?

Avesh Khan Rohit Sharma

Avesh Khan Rohit Sharma

Avesh Khan: आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने वाला तेज गेंदबाज इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहा है। लगातार कमजोर प्रदर्शन के चलते अब उसे टीम से बाहर करने की मांग भी तेज हो गई है। हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज आवेश खान। आवेश खान लगातार रन लुटवा रहे हैं। आवेश खान का खराब प्रदर्शन टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

एशिया कप के पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को मात देकर एशिया कप से सुपर-4 में जगह बनाई है। लेकिन टीम इंडिया के सामने आवेश खान को लेकर चिंता है। इस बॉलर पर लगातातर सवाल खड़े हो रहे हैं। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ हुए मैच में आवेश ने 4 ओवर में 53 रन लुटवा दिए, जबकि उन्हें एक ही विकेट मिला था। इस खराब प्रदर्शन के बाद आवेश का फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था और टीम से बाहर करने की मांग तेज कर दी थी।

हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ महंगे साबित हुए…

कमजोर हॉन्ग कॉन्ग के आगे आईपीएल के स्टार गेंदबाज आवेश खान की लाइन-लेंथ बिगड़ी हुई नज़र आई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ हॉन्ग कॉन्ग ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी वह रन लुटवाने में सबसे आगे रहे। पाकिस्तान के खिलाफ आवेश ने 2 ओवर में 19 रन दिए थे, हालांकि उन्हें एक विकेट मिला था, इस मैच में वह वह इतने महंगे साबित हुए कि कप्तान ने उन्हें पूरा कोटा ही नहीं करने दिया।

करियर में इकॉनोमी रेट हैरान करने वाला है

तेज गेंदबाज आवेश खान ने टीम इंडिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 15 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए हैं। भले ही आवेश ने 13 विकेट निकाले हों, लेकिन रन बचाने में वह कामयाब नहीं हो पा रहे। उन्होंने 9.10 की इकॉनोमी से रन दिए हैं। इतना इकॉनोमी वह टी-20 क्रिकेट में काफी महंगा माना जाता है।

आवेश खान के आखिरी 5 मैच

अगर हम आवेश खान के पिछले चार-पांच मैचों पर नजर डालें तो उन्होंने 10 से 15 की इकॉनोमी की औसत से रन लुटाए हैं।

  • 4 ओवर में 53 रन 1 विकेट बनाम हॉन्ग कॉन्ग
  • 2 ओवर में 19 रन 1 विकेट बनाम पाकिस्तान
  • 2 ओवर में 20 रन बनाम वेस्टइंडीज़
  • 4 ओवर में 17 रन 2 विकेट बनाम वेस्टइंडीज़
  • 3 ओवर में 47 रन बनाम वेस्टइंडीज़

लगातातर रन खर्च करने वाले आवेश खान को मौका क्यों मिल रहा है, ये सवाल उठने लगे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, आवेश खान टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की अगुवाई में शामिल नहीं हैं, वह बैकअप बॉलर के तौर पर खेल रहे हैं। खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्हें लगातार मौके इसलिए मिल रहे हैं कि भारत की टी-20 टीम मेंदो स्टार बॉलर अभी चोटिल चल रहे हैं।

बुमराह-हर्षल पटेल की वापसी से बाहर होंगे आवेश खान!

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप नहीं खेल रहे हैं। यही कारण है कि आवेश खान को लगातार मौका भी मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जब भी इन दोनों प्लेयर्स की वापसी होगी तो आवेश खान की प्लेइंग-11 में जगह मुश्किल हो सकती है।

आईपीएल में लगी थी ऊंची बोल, 38 मैच में 47 विकेट लिए

आवेश खान आईपीएल के स्टार गेंदबाज हैं। पिछले कुछ सालों में बेहतर प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2022 में आवेश खान के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी। वह सबसे महंगे भारतीय बॉलर्स में एक बने थे। इस सीजन के लिए वह दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ लखनऊ के साथ जुड़े थे। आवेश खान ने 13 मैच में 18 विकेट लिए थे, उनकी इकॉनोमी भी 9 से कम रही थी। यही वह है कि उन्होंने टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला। आवेश खान के पूरे करियर की बात करें तो आईपीएल में उन्होंने 38 मैच में 47 विकेट लिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ