Australian Open 2023: विंटेज राफेल नडाल, 36 साल की उम्र में खेली 25 शॉट की रैली, देखें Video
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Australian Open 2023: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 की शुरुआत हो गई है। टेनिस जगत के स्टार राफेल नडाल कोर्ट पर लौट आएं हैं। पहले राउंड के मैच में नडाल ने इंग्लैंड के युवा होनहार जैक ड्रिपर को हरा दिया है। गत चैंपियन राफेल नडाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं की। उन्हें जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। पहले राउंड में जैक ड्रेपर के खिलाफ 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से जोरदार जीत दर्ज की।
नडाल ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरूष एकल का खिताब 13 सालों के लंबे अंतराल के बाद हासिल किया था। नडाल ने शुरुआती सेट जीता, लेकिन फिर दूसरा सेट में हार गए। लेकिन तीसरे सेट में अपनी क्लास दिखाते हुए सेट को 6-4 से जीता। चौथे सेट में, दोनों खिलाड़ियों ने जीत के लिए जान लड़ाई। मैच में नडाल ने 25-शॉट रैली खेला।
वह अपने अगले मैच में अमेरिकी मैकेंजी मैकडॉनल्ड्स का सामना करेंगे। मैच के बाद नडाल ने ड्रेपर की प्रशंसा की। अब तक 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी नडाल का टक्कर सर्बिया के नोवाक जोकोविच से है। जोकोविच पिछले साल टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। कोरोना वैक्सीन विवाद के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया से लौटना पड़ा था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: