ऑस्ट्रेलिया की तरफ से T20 World Cup खेलेगा मुंबई इंडियंस का ये विस्फोटक प्लेयर, टीम में अचानक हुई एंट्री

Australia cricket team include Tim David

Australia cricket team include Tim David

विज्ञापन

Tim David: ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जिसके नाम ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिंगापुर में जन्मे टिम डेविड को टीम में शामिल किया है, जो कि एक खतरनाक ऑलराउंडर हैं।

अभी पढ़ें – बल्ला लेकर फिर मैदान पर उतरेगा क्रिकेट का ‘भगवान’, सचिन को बनाया गया इस टीम का कप्तान

Advertisment

सीए ने बताया है कि टिम डेविड आईसीसी के नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। टिम डेविड दुनिया भर के लीग क्रिकेट में जाना पहचाना नाम हैं. आईपीएल में वह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। धुंआधार बल्लेबाजी के अलावा वह ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

सिंगापुर के लिए खेल चुके हैं टिम डेविड

टिम डेविड ने साल 2020 तक सिंगापुर की तरफ से टी20 इंटरनेशनल खेला है। 26 साल के डेविड ने सिंगापुर के लिए 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 46.50 की औसत के साथ 558 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। पिछले दो सालों से उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हैं हिस्सा

टिम डेविड आईपीएल में लगातार दो सीजन में खेल चुके हैं। 2021 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, जबकि पिछले साल उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था। खास बात ये है कि इस प्लेयर के लिए मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ की भारी भरकम राशि दी थी।

विज्ञापन

टिम डेविड का टी20 करियर है, देखिए आंकड़े

टिम डेविड ने सिंगापुर की तरफ से 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 46.50 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं। टिम डेविट 5 विकेट भी ले चुके हैं। ओवर ऑल 122 टी20 मुकाबलों में डेविड ने 164.17 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 2640 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 अर्धशतक हैं। डेविड ने 115 टी20 पारियों में 160 छक्के लगाए हैं, जो बड़ी बात है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ