Asian Games 2023: भारत का 100 पार का नारा हुआ पूरा, पहले से ही यह सात मेडल हुए पक्के

Asian Games 2023 Team India Set to Go Above 100 Mark in Medal Tally 7 more medals confirmed

Asian Games 2023 Team India Set to Go Above 100 Mark in Medal Tally 7 more medals confirmed

Asian Games 2023, India Medals Updates: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय जांबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की झोली में शुक्रवार 6 अक्टूबर तक 95 मेडल आ चुके हैं। इसमें 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य शामिल हैं। एशियाड शुरू होने से पूर्व जैसी संभावना जताई जा रही थीं कि इस बार भारत इतिहास रचते हुए 100 के आंकड़े को पार करेगा। वह सपना लगभग-लगभग पूरा हो चुका है और बस आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। टूर्नामेंट के खत्म होने में अभी दो दिन शेष हैं और भारत के खाते में सात पदक आने और कंफर्म हो गए हैं।

विज्ञापन

तीरंदाजी, कबड्डी, क्रिकेट और बैडमिंटन में पदक हुए पक्के

एशियन गेम्स 2023 में भारत को जिन खेलों में पदक मिलने कंफर्म हुए हैं, वह है तीरंदाजी, कबड्डी, क्रिकेट और बैडमिंटन। तीरंदाजी में भारतीय टीम ने तीन और कबड्डी में दो पदकों को पक्का किया है। इसके अलावा क्रिकेट और बैडमिंटन में भी एक-एक पदक आना तय है।

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2023 भारत के लिए बना यादगार

भारत के लिए एशियन गेम्स 2023 यादगार बन चुका है। यह पहला मौका है जब देश को 100 से ज्यादा पदक मिलना तय है। इससे पहले एशियन गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 पदकों का था। भारत ने यह रिकॉर्ड जकार्ता में हुए 2018 एशियाई खेलों में बनाया था।

विज्ञापन

हांगझोउ में खेला जा रहा है एशियन गेम्स 2023

एशियन गेम्स 2023 का आयोजन इस बार चीन के हांगझोउ शहर में खेला रहा है। हर बार की तरह इस तरह इस बार भी चीनी खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम 348 पदकों के साथ टॉप पर है। चीन के खाते मे 13वें दिन कि समाप्ति तक 185 स्वर्ण, 104 रजत और 59 कांस्य आए हैं। यह खेल 2022 में होने थे लेकिन इन्हें कोविड के कारण शेड्यूल में हुए डिस्टर्बेंस के कारण उस साल नहीं करवाया जा सका।

यह भी पढ़ें:-

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ