Asian Games 2023: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 9 साल बाद जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को पीटा

Asian Games 2023: Indian men's hockey team won gold medal

Asian Games 2023: Indian men's hockey team won gold medal

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन में इतिहास रच दिया है। फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही एशियन गेम के इतिहास ने भारत ने चौथा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार 1958 में एशियाई खेलों में भाग लिया था।

विज्ञापन

भारत ने जापान को फाइनल मुकाबले में 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी कंफर्म कर लिया। भारतीय टीम शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापानी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में जीत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही एशियन गेम 2023 के 13वें दिन तक भारत ने कुल 95 मेडल अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

1958 से 2023 तक एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन

1958 – रजत पदक

1962 – रजत पदक

विज्ञापन

1966 – स्वर्ण पदक

1970 – रजत पदक

विज्ञापन

1974 – रजत पदक

1978 – रजत पदक

विज्ञापन

1982 – रजत पदक

1986 – कांस्य पदक

विज्ञापन

1990- रजत पदक

1994 – रजत पदक

विज्ञापन

1998 – स्वर्ण पदक

2002 – रजत पदक

विज्ञापन

2006 – भारत पांचवें स्थान पर रहा

2010 – कांस्य पदक

विज्ञापन

2014 – स्वर्ण पदक

2018 – कांस्य पदक

विज्ञापन

2023- गोल्ड

बधाइयों का लगा तांता

जापान के खिलाफ भारत की शानदार जीत ने भारतीय लोगों में जोश भर दिया है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय हॉकी टीम को हर तरफ से बधाइयां मिल रही है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने हॉकी टीम को दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय हॉकी टीम को फाइनल में जीत के लिए बधाई दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”चक दे इंडिया #AsianGames23 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर #IndianHockey की पूरी टीम को हार्दिक बधाई। हॉकी में यह जबरदस्त जीत हर भारतीय के लिए बेहद ही ख़ुशी का पल है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1710264111257555394?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

विज्ञापन

इसी तरह अन्य लोग भी भारतीय हॉकी टीम को चीन में इतिहास रचने के लिए बधाई दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ