Asian Games 2023: कबड्डी में मची धूम, पाकिस्तान को हरा भारत फाइनल में, गोल्ड सिर्फ एक कदम दूर
Edited By News24 हिंदी

Pic Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Pic Credit: Google
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय टीम धूम मचा रही है। लगातार पदक पर पदक टीम जीतती जा रही है। अभी भारत ने कबड्डी में कमाल कर दिया है। पाकिस्तान को 61-14 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत शुरू में पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद कमाल का खेल दिखाकर टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबला कर दिया। अब कबड्डी में भारत गोल्ड से सिर्फ एक कदम ही दूर है। लेकिन इतना तो साफ है कि एक पदक कबड्डी में पक्का हो गया है।
पहले हाफ में भारत 0-4 से पिछड़ रहा था। लग रहा था कि कहीं पाकिस्तान की टीम बाजी ना मार ले जाए। पर भारत की तरफ से पवन और नलीन ने मैच का रुख ही मोड़ दिया। लगातार अंक टीम को मिलते रहे। देखते ही देखते भारत 20-05 से आगे आ गई। यही स्थिति आखिर तक बनी रही। पाकिस्तान एक अंक के लिए तरसता रहा, पर वहीं दूसरी तरफ भारत ने कोई भी कसर इस मुकाबले के लिए नहीं छोड़ी।
दूसरे हाफ में भी भारत ने कमाल का खेल दिखाया। साथ में पाकिस्तान पहले हाफ के बाद से दबाव में नजर आई। 49-8 की लीड के साथ भारत आगे रहा। पाकिस्तान का डिफेंस आज बेहद ही कमजोर नजर आया. इसी बात का फायदा भारत के खिलाड़ियों ने उठा लिया।
भारत इस साल कमाल का खेल दिखा रहा है। पिछले सभी रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिए हैं। अभी दो दिन बाकी है और झोली में 88 पदक आ चुके हैं। जिसमें 21 गोल्ड, 32 सिल्वर के साथ 35 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। लग रहा है कि इस बार एशियन्स गेम्स में पदकों का शतक भारत की तरफ से हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: