Asian Champions Trophy 2023: भारत ने चौथी बार ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, देखिए अब तक के विनर्स की पूरी लिस्ट

Men's Asian Champions Trophy Hockey Winners List

Men's Asian Champions Trophy Hockey Winners List

Asian Champions Trophy 2023: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने सबसे ज्यादा चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस मामले में उनसे पाकिस्तान को पीछे छोड़ा है। साल 2011 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब भारत सबसे सफल टीम बन गई है। पिछली बार साल 2021 में कोरिया ने खिताब जीता था।

विज्ञापन

मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के विजेताओं की लिस्ट

  • 2011- भारत
  • 2012- पाकिस्तान
  • 2013- पाकिस्तान
  • 2016- भारत
  • 2018- भारत-पाकिस्तान
  • 2021- साउथ कोरिया
  • 2023- भारत

भारत ने 4 बार जीता खिताब

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का आगाज साल 2011 में हुआ था। तब से लेकर अब तक इसके 7 सीजन हो चुके हैं। 2023 की खिताब जीतकर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। भारत ने 2011, 2016, 2018 और 2023 में ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी दूसरी सबसे सफल टीम

भारत के बाद पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान ने 3 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। साउथ कोरिया ने 1 बार ट्रॉफी उठाई है। साल 2018 में बारिश के चलते फाइनल मुकबला नहीं खेला गया था, लिहाजा भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें चैंपियन बनी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ