Asian Champions Trophy 2023: 'जीत हो तो ऐसी'...जो भी सामने आया उसे रौंद दिया, देखें टीम इंडिया की जीत का सफर
Edited By Bhoopendra Rai

Asian Champions Trophy 2023
Edited By Bhoopendra Rai

Asian Champions Trophy 2023
Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम ने कमाल किया है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा है। भारत ने चौथी बार ये खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही। मतलब पहले मैच से लेकर खिताब जीतने तक भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया। उसके सामने जो भी टीम हाई उसे मुंह की खानी पड़ी। हॉकी टीम इंडिया ने फाइनल समेत कुल 7 मैच खेले और सातों मुकाबलों में जीत का परचम लहराया।
We Are the Champions!🏆
Here's a glimpse of the unforgettable matches 💙🇮🇳 India 4-3 Malaysia 🇲🇾#HockeyIndia #IndiaKaGame #HACT2023@CMO_Odisha @CMOTamilnadu @asia_hockey @FIH_Hockey @IndiaSports @Media_SAI @sports_odisha pic.twitter.com/nosHqD3o6z
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 12, 2023
चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया। इसमें कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान, साउथ कोरिया, चायना शामिल थीं। 3 अगस्त से इस ट्रॉफी का आगाज हुआ था। 12 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: