नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की शुरुआत आज से होने वाली है। 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें पहला मुकाबला खेलेंगी। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। ये मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमें आमने-सामने हैं। एशिया कप का प्रसारण किस चैनल पर होगा? मैच कहां खेले जाएंगे ऐसे तमाम सवालों के जवाब हम आपको देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

8वीं बार खिताब जीतने पर टीम इंडिया की नजर

एशिया कप पहले श्रीलंका में खेला जाना था। लेकिन राजनीति घटनाक्रम के चलते ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, श्रीलंका ने 5 बार ये ट्रॉफी जीती है। 2016 में खेले गए एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में हराया था।

विज्ञापन

11 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल

एशिया कप 2022 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग है। वहीं, दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है। एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन

एशिया कप 2022 के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मैचों का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स भी एशिया कप 2022 का सीधा प्रसारण करेगा। वहीं अगर आपको अपने मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखनी है तो हॉट स्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ