नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले पाकिस्तान को करारी हार मिली है। सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले को फाइनल के पहले तैयारी की तरह देखा जा रहा था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 122 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17 ओवर में ही हासिल कर लिया। फाइनल मैच 11 सिंतबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

122 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निसंका की 48 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से नाबाद 55 रन की पारी और भानुका राजपक्षे (24) के साथ उनकी चौथे विकेट की 51 रन की साझेदारी से 17 ओवर में ही पांच विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान दासुन शनाका ने भी 16 गेंद में 21 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हसनैन और रऊफ को दो-दो विकेट मिला।

विज्ञापन
बिखर गई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद रिजवान 14 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बाबर 30 के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे। 10वें ओवर में फखर जमां महज 13 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

विज्ञापन
स्पिनरों ने किया कमाल

हसरंगा ने 21 रन देकर तीन विकेट चटाए। आफ स्पिनरों महीश तीक्षण ने 21 रन पर दो विकेट और धनंजय डिसिल्वा 18 रन एक विकेट तथा पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज प्रमोद मदुसान 21 रन पर दो विकेट ने उनका अच्छा साथ निभाया जिससे पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में सिमट गई। श्रीलंका के गेंदबाजों ने दवाब बनाया जिसमें पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनप बिखर गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ