Asia Cup 2022 IND vs SL: रोहित शर्मा ने एक पारी से बनाए 4 बड़े कीर्तिमान, एक छक्का जड़ते ही बन जाता एक और रिकॉर्ड

asia cup 2022 ind vs sl rohit sharma record

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के तहत मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी 72 रन की पारी से चार रिकॉर्ड बना दिए। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के ठोक 72 रन कूटे। इसके साथ ही वह एक पारी से कई रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने एशिया कप में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। उनके नाम एशिया कप वनडे में 745 और एशिया टी 20 फॉर्मेट में 271 रन दर्ज हो गए हैं। इसी के साथ वह एशिया कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए। उनके नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बन गया है। रोहित के नाम दोनों फॉर्मेट में 29 छक्के दर्ज हो गए हैं। वह एशिया कप में भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

विज्ञापन

महज एक छक्के से चूके 

कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से जहां एक ओर दर्शकों को गदगद किया तो वहीं वह महज एक छक्के से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ने से चूक गए। रोहित शर्मा अब गुप्टिल के 172 छक्कों के रिकॉर्ड से महज एक छक्का दूर हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के जड़कर टी 20 इंटरनेशनल में 171 छक्कों पर पहुंच गए। वह श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी में चौथा छक्का लगाकर गुप्टिल के करीब पहुंच गए।

विज्ञापन

हाल ही बने हैं दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज 

रोहित शर्मा टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनके नाम टी 20 इंटरनेशनल में 3620 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने 136 मैचों की 128 ईनिंग्स में ये रन जड़े हैं। वे टी 20 इंटरनेशनल में चार शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 4 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। रोहित के नाम 171 छक्के और 323 चौके दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ