Asia Cup 2022 IND vs SL: सांसें थमा देने वाला मैच, युजी की शानदार गेंदबाजी के बावजूद इस तरह फिसल गई बाजी

asia cup 2022 ind vs sl yuzvendra chahal

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों की धड़कनें ऊपर-नीचे होती रहीं। हालांकि युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन आखिरकार भारत के हाथ से बाजी निकल गई।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह हावी रही श्रीलंका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआती ओवरों में पूरी तरह से हावी रही। पहला पावरप्ले निकला, 10 ओवर फेंक लिए गए लेकिन श्रीलंका का एक भी विकेट आउट नहीं हुआ। ओपनर पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वो नजारा पेश किया कि भारत के हाथ से मैच फिसलता चला गया। भारी प्रैशर में रही टीम इंडिया को स्टार स्पिनर और चतुर चालाक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने वापसी कराई। 11वें ओवर तक श्रीलंका बिना विकेट खोए 97 रन बना चुकी थी।

कप्तान रोहित ने 12वां ओवर युजी को थमाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे ओपनर पथुम निसांका को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस विकेट से भारत का खेमा खुशी से झूम उठा। भारतीय पक्ष में जोश और आत्मविश्वास भर गया।

विज्ञापन

चहल ने पलट दी बाजी

अब चहल ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर क्रीज पर आए चेरित असलांका को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा बाजी पलट दी। एक ओवर में दो विकेट लेकर चहल ने नस-नस में रोमांच भर दिया। 14वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने पांचवीं गेंद पर दनुष्का गुणाथालिका को 1 रन पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अब बारी थी चहल के अगले ओवर की। 15वें ओवर में लौटे चहल ने पहली ही गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे बड़े विकेट कुसल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू कर चलता कर दिया। कुसल का विकेट गिरते ही एकतरफा चल रहा मैच भारत के पक्ष में आ गया।

विज्ञापन

चहल के शानदार स्पैल ने न सिर्फ मैच को भारत के पक्ष में कर दिया, बल्कि श्रीलंका पर जबर्दस्त दबाव बना दिया। चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रवि अश्विन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट निकाला। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 35 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन

लास्ट ओवर में बढ़ी धड़कनें

लास्ट ओवर में अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी कराई। अंतिम ओवर में श्रीलंका को 7 रन की जरूरत थी। अंतिम तीन गेंदों में श्रीलंका को तीन रन की जरूरत थी। अब धड़कनें बढ़ने लगीं। चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षे ने एक रन लेकर दसुन शनाका को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद शनाका ने बाय के दो रन लेकर श्रीलंका को जीत दिला दी। ऋषभ पंत की डायरेक्ट थ्रो विकेट पर नहीं लग पाई और भारत के हाथ से मैच निकल गया। भारत का अगला मुकाबला 8 सितंबर को अफगानिस्तान से होगा। भारतीय टीम एशिया कप में बने रहने के लिए अब दूसरी टीमों के मुकाबले पर निर्भर हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ