नई दिल्ली: एशिया कप में एक और भारत-पाकिस्तान का महामुकबला होने वाला है। रविवार की शाम फिर से फैंस का शोर दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में सुनने को मिलेगा। इस हाइवोल्टेज मैच का इंतजार हर फैंस कर रहा था। ये 4 साल बाद पहला मौका होगा जब दोनों टीमें 8 दिन के अंदर एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगी। साल 2018 के एशिया कप में दोनों टीम के बीच 2 मैच खेले गए थे।
अभी पढ़ें – ‘आप नहीं खेले…अच्छा लगा…बच गए हम’ शाहीन अफरीदी को गले लगाकर बोला भारतीय फैन, देखें VIDEO
पहले मुकाबले में हुई कड़ी टक्कर
28 अगस्त को खेले गए मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिला। मैच प्रॉपर भारत-पाकिस्तान मैच की तरह हुआ। आखिरी ओवर में रिजल्ट निकला। मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के कारण पाक की टीम 147 रन ही बना पाई थी। भारत की बैटिंग लाइनप के आगे ये स्कोर छोटा लग रहा था, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर भारत को बैकफुट पर डाला दिया। हालांकि अंत भारत के लिए अच्छा रहा। हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
जडेजा की जगह कौन?
मैच से पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। जडेजा की चोट गंभीर बताई जा रही है। वे आने वाले टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए है। उनकी जगर आज के मैच में अक्षर पटेल या फिर अश्विन को मौका मिल सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान रोहित शर्मा और द्रविड़ रविवार को भी ऐसा दांव खेलते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम को भी इस मैच के एक दिन पहले शनिवार को बड़ा झटका लगा और तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए। उनसे पहले शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर भी इंजरी के कारण एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में आज होने वाले मैच में दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना तय है।
अभी पढ़ें – टॉप 4 के पहले मुकाबले में आज भिड़ेंगे श्रीलंका-अफगानिस्तान, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल
केएल राहुल का फॉर्म में लौटना जरुरी
ओपनर केएल राहुल का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। राहुल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पहली गेंद पर ही बोल्ड हो गए थे। हांगकांग के खिलाफ मैच में भी राहुल का बल्ला नहीं चला। सुपर-4 राउंड का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आर। अश्विन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रउफ और नसीम शाह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines