---विज्ञापन---

IND vs PAK: चेतेश्वर पुजारा और आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इस दिग्गज को किया बाहर

नई दिल्ली: आखिरकार वो लम्हा आ ही गया, जिसका क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एशिया कप (Asia Cup) 2022 में भारत-पाकिस्तान (Ind VS Pak Asia Cup Match 2022) के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। मामला ऋषभ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आखिरकार वो लम्हा आ ही गया, जिसका क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एशिया कप (Asia Cup) 2022 में भारत-पाकिस्तान (Ind VS Pak Asia Cup Match 2022) के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। मामला ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से एक को चुनने पर टिका है। हालांकि कई मौके ऐसे रहे हैं, जब कई टीमों ने अपने दोनों विकेटकीपर्स को प्लेइंग(playing XI) इलेवन में जगह दी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) दोनों खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।

अभी पढ़ें IND vs PAK: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पंत बाहर, DK की एंट्री

---विज्ञापन---

बहरहाल, ये तो देखने वाली बात होगी कि कप्तान रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरते हैं, लेकिन कई दिग्गजों ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनना शुरू कर दिया है। भारत के टेस्ट एक्सपर्ट बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा और क्रिकेट कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। हालांकि इसमें उन्होंने दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी है। आकाश ने नंबर 4 पर ऋषभ पंत को रखा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी बाहर कर दिया है। हालांकि अश्विन को लेकर पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने कहा है कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और जब भी टीम इंडिया उन्हें बाहर करती है तो उन्हें आश्चर्य होता है।

---विज्ञापन---

ये है आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन

1. रोहित शर्मा
2. केएल राहुल
3. विराट कोहली
4. ऋषभ पंत
5. सूर्यकुमार यादव
6. हार्दिक पांड्या
7. रवींद्र जडेजा
8. भुवनेश्वर कुमार
9. युजवेंद्र चहल
10. अर्शदीप सिंह
11. आवेश खान

दोनों को जगह मिलना असंभव

हालांकि भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के दौरान ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को अंतिम एकादश में शामिल करना ‘असंभव’ है। पुजारा की प्लेइंग इलेवन में शीर्ष क्रम में केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं, जिन्हें पुजारा वर्तमान में भारत के शीर्ष टी 20 बल्लेबाजों में से एक बताते हैं। उनके बाद हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं, जिससे पंत और कार्तिक के बीच केवल एक खिलाड़ी के लिए जगह बची है।

---विज्ञापन---

बड़ा सिरदर्द

पुजारा ने ‘ESPNcricinfo T20 Time:out’ पर कहा- “यह टीम प्रबंधन के लिए एक बड़ा सिरदर्द है क्योंकि दोनों (पंत और कार्तिक) टी 20 प्रारूप में वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। कॉल यह है कि क्या आप किसी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं या आप एक फिनिशर चाहते हैं जो नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी कर सके।”

अभी पढ़ें IND vs PAK: आज भारत के खिलाफ टी-20 डेब्यू करेगा 19 साल का पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

---विज्ञापन---

इस तरह पंत हैं बेहतर विकल्प

पुजारा ने आगे कहा- मैं कहूंगा, अगर आप किसी को नंबर 5 पर चाहते हैं, तो ऋषभ पंत बेहतर विकल्प हैं, लेकिन अगर आप एक बहुत अच्छे फिनिशर के साथ बल्लेबाजी करना चाहते हैं, जो 10 या 20 गेंद खेल सकता है और आपको 40-50 रन दे सकता है, तो मुझे लगता है कि डीके (कार्तिक) बेहतर विकल्प हैं।”

अनुभवी बल्लेबाज ने कहा, “व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन यह जानकर कि टीम के आसपास चीजें कैसे काम करती हैं, मुझे लगता है कि वे पंत के साथ जा सकते हैं क्योंकि वह बाएं हाथ का है और टीम को थोड़ा संतुलन देता है। बाएं-दाएं के संयोजन में वह बेहतर हो सकता है।”

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 28, 2022 06:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola