Asia Cup 2022 IND vs HK: तूफान मचाकर लौट रहे सूर्या को किंग कोहली का सिर झुकाकर सलाम, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में ऐसी तबाही मचाई कि दुनिया दंग रह गई। एक से एक कलाइयों का इस्तेामल, शानदार फुटवर्क और स्टाइलिश शॉट खेलकर सूर्या ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। उन्होंने महज 22 गेंदों में फिफ्टी जमाई।
इस दौरान वे 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे। 20 वें ओवर में उन्होंने 4 छक्के जमाए। सूर्या ने अपनी नाबाद पारी में महज 26 गेंदों में 6 चौके, 6 छक्के ठोक 261 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 68 रन कूट डाले।
https://twitter.com/Rudra1268/status/1565004745210703872
किंग कोहली ने सिर झुकाकर किया सलाम
सूर्या की बेहतरीन पारी ने सुर्खियां बटोर ली हैं। सोशल मीडिया बम-बम है। उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। खास बात यह है कि जब सूर्या ने एक के बाद एक छक्के ठोके तो विराट कोहली भी दंग रह गए। उन्होंने कहा- क्या है ये! इसके बाद जब सूर्या तूफानी पारी खेलकर सूर्य कुमार यादव पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो विराट कोहली उनके लिए रास्ते में खड़े रहे। जैसे ही सूर्या उनके नजदीक आए किंग कोहली ने उन्हें सिर झुकाकर सलाम किया। मानो वे कह रहे हों आज के किंग आप ही हो। आपकी तूफानी पारी पर गर्व है।
#SuryakumarYadav
Even the king should bow 🙇 for him👑💙@surya_14kumar pic.twitter.com/6YzmiijP6A— Vamsi Krishna (@vamsikrishna_17) August 31, 2022
इसके बाद कोहली ने उन्हें गले लगाया और उनके साथ पवेलियन लौट गए। बहरहाल, सूर्या की तूफानी पारी ने करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: ‘नॉट बैड’ एक ओवर में 6 रन, विराट कोहली ने 6 साल बाद की गेंदबाजी, देखें वीडियो
This reaction from King Kohli was gold. pic.twitter.com/RcPi1PZny7
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 31, 2022
हालांकि सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों में महज एक चौका लगाकर 18 रन ही बना पाए थे, लेकिन जिस तरह से बुधवार को उन्होंने धमाका मचाया, उसने दंग कर दिया। देखना दिलचस्प होगा कि वे आगे के मुकाबलों में किस तरह प्रदर्शन करते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: