Asia Cup 2022: तकरार और अनबन की खबरों के बीच CSK ने जडेजा के लिए किया ये खास ट्विट, जानें

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: एशिया कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले पहले टीम को रविंद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा है। चोट के लिए जडेजा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2022 के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रवींद्र जडेजा के बीच तकरार की खबरें आ रही थीं, इसी बीच CSK ने शुक्रवार को अपने इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए खास पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है।

सीएसके ने की ये पोस्ट

CSK ने रविंद्र जडेजा के लिए एक खास पोस्ट किया है। जिसमें लिखा कि, ‘जल्दी ठीक हो जाइए जड्डू, और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी कीजिए।’ सीएसके ने इसके साथ ही जडेजा की एक तस्वीर भी शेयर की है।

हाल ही में जडेजा ने सीएसके से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर दी थीं

सीएसके की यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। जिसके बाद रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि जडेजा IPL के बाद से ही सीएसके से संपर्क में नहीं हैं। खबरें तो यहां तक आयीं कि जडेजा और सीएसके ने अपनी राहें एक-दूसरे से अलग करने की पूरी तैयारी कर ली है।

क्या है रविंद्र जडेजा और सीएसके के बीच का पूरा मामला?

आपको बता दें कि IPL 2022 की शुरुआत में अचानक एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी जडेजा को ट्रांसफर कर दी थी। पहली बार सीएसके की कप्तानी का जिम्मा मिलने से जडेजा इबेहद खुश भी थे, लेकिन वह एक अच्छे कप्तान साबित नहीं हो पाए थे। पिछले सीजन के शुरुआती मुकाबलों में उनकी कप्तानी में चेन्नई ने बैक टू बैक मैच हारे थे और IPL प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। इसके बाद जडेजा की जगह धोनी को वापस कप्तान बनाया दिया गया था।

क्या जडेजा के रास्ते अलग हो गए?

इतना ही नहीं पिछले IPL के आखिरी मैचों में जडेजा नदारद भी रहे थे। जडेजा और उनकी इस फ्रेंचाइजी के बीच उस दौर में क्या-कुछ बातें हुईं, ये आज तक स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच खाई बढ़ती गई। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जडेजा अगले सीजन में सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे या नहीं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ