Asia Cup 2022: पाकिस्तान को पीटने के लिए विराट कोहली ने शुरू की कड़ी ट्रेनिंग, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में विराट कोहली लगभग एक महीनों के बाद क्रिकेट फिल्ड पर वापसी करेंगे। टीम इंडिया का चयन हो गया है। विराट कोहली को टीम में जगह मिली है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ आराम के बाद मैदान में नए जोश के साथ उतरेंगे। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
तैयारी में जुटे विराट
एशिया कप के मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। ये मैच काफी मजेदार होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 1 साल के बाद कोई क्रिकेट मैच होगा। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया था। रोहित की टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी।
अभ्यास का वीडियो आया सामने
भारत के पूर्व कप्तान रहे विराट कोहली लय में नहीं हैं। उनके बल्ले से रनों की बारिश का सबको इंतजार है। दुनिया भर के उनके फैंस को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट अपने पुराने लय में लौटेंगे। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि कोहली मुंबई में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के एक इन्डोर स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। अब कोहली ने अभ्यास की पहली झलक फैंस के सामने पेश की है।
https://twitter.com/lakshyalark/status/1557659763978014720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1557659763978014720%7Ctwgr%5Ea5c2c7ac336cbe4b8905f01ab547d2ac1e2fc43a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fvirat-kohli-starts-training-practice-running-for-asia-cup-2022-shares-video-instagram-au84-1394793.html
विराट कोहली का अभ्यास का वीडियो आया है। वह इन्डोर स्टेडियम के नेट्स में दौड़ते हुए दिखे। उनकी रनिंग देखकर लग रहा है कि वे पूरे मूड में हैं। विराट के बल्ले से पिछला शतक 2019 में आया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने फिफ्टी लगाई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: