Jaipur Open Golf: अमन राज ने जीता साल 2023 का तीसरा खिताब, रैंकिंग में भी हुआ तगड़ा फायदा

Aman Raj Won Jaipur Open Golf Title: अमन राज ने साल 2018 के बाद दूसरी बार जयपुर ओपन का खिताब जीता है। यह उनके करियर का चौथा खिताब रहा।

Aman Raj Won Jaipur Open Golf Title Second time Third Title of 2023 PGTI Ranking 2nd Position

Aman Raj Won Jaipur Open Golf Title Second time Third Title of 2023 PGTI Ranking 2nd Position (Image Credit- PGTI Website)

Aman Raj Won Jaipur Open Golf Title: पटना के 28 वर्षीय गोल्फर अमन राज ने साल 2023 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। उन्होंने इस साल का अपना तीसरा खिताब जीता और PGTI रैंकिंग में भी उन्हें तगड़ा फायदा हुआ। साल 2018 के बाद अमन ने दूसरी बार जयपुर ओपन का खिताब जीता। शनिवार को चौथे राउंड में अमन ने आखिरी होल बिना किसी एरर के पूरा किया और फोर अंडर 66 के साथ अपना करियर का चौथा खिताब भी जीत लिया। उन्होंने 65-66-64-66 के चार दिन के टोटल के साथ 19 अंडर 261 का स्कोर किया। यह मुकाबला जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में हुआ।

विज्ञापन

अमन राज की नंबर एक पोजीशन पर नजर

विज्ञापन

अमन के अलावा ग्रेटर नोएडा के सप्तक तलवार (64-65-71-62) और गुरुग्राम के सुनहीत बिश्नोई (65-67-68-62) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ने 18 अंडर 262 का स्कोर किया। जबकि पहला स्थान कब्जाते हुए अमन ने रैंकिंग में चौथे से दूसरे स्थान तक का प्रमोशन पाया। उन्हें इसके लिए 15 लाख रुपए का चेक भी मिला। इसी के साथ अब उनकी नजरें होंगी कि सीजन के अंत तक वह नंबर 1 स्थान पर रहते हुए फिनिश करें।

विज्ञापन

अमन ने अभी तक इस सीजन कुल 84 लाख 81 हजार और 745 रुपए (Rs. 84,81,745) की कमाई कर ली है। अब अगले हफ्ते टाटा स्टील Tour Championship का आयोजन होना है। इस सीजन की अगली प्रतियोगिता में जीत के साथ वह नंबर एक स्थान कब्जाना चाहेंगे। अगर इस प्रतियोगिता की बात करें तो चौथे दिन अमन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके बर्डीज सही से जा नहीं रहे थे। लेकिन उन्होंने बाद में अच्छी वापसी की और उनका शांत व कूल स्वभाव उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ।

https://www.instagram.com/p/C06fKByvzO_/?hl=en&img_index=1

विज्ञापन

कौन हैं अमन राज?

अमन राज एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं। जिनका जन्म 5 मई 1995 को पटना में हुआ था। वह भारत की अंडर 19 गोल्फ टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह गोल्फ की दुनिया के जाने-माने कोच शशि राज सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने तीन साल की उम्र से ही अपने पिता की देखरेख में गोल्फ की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में पटना गोल्फ क्लब द्वारा उन्हें गोल्फर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। अमन दो बार जयपुर ओपन के अलावा एक बार गुजरात ओपन गोल्फ चैंपियनशिप और एक बार तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स का खिताब जीत चुके हैं। यह दोनों खिताब उन्होंने इसी साल 2023 में ही जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ