AIFF elections: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति के चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। ये चुनाव दो सितंबर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को प्रशासकों की समिति को बर्खास्त किया था और कहा था कि एआईएफएफ चुनाव एक सप्ताह के लिये टाल दिये हैं। अब निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने नयी सूचना जारी की, जिसमें नये सिरे से तारीख दी गई है।

अभी पढ़ें – AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी जिम्बाव्वे, स्टार गेंदबाज की वापसी

विज्ञापन

AIFF की कार्यकारी समिति के चुनाव संबंधी जरूरी जानकारी

  1. विभिन्न पदों के लिये नामांकन गुरुवार से शनिवार तक दाखिल किए जा सकते हैं।
  2. इनकी छंटनी 28 अगस्त को होगी। नामांकन वापिस लेने की तारीख 29 अगस्त है।
  3. फिर निर्वाचन अधिकारी अंतिम सूची तैयार करके उसे 30 अगस्त को एआईएफएफ की वेबसाइट पर डालेंगे।
  4. चुनाव दो सितंबर को दिल्ली में एआईएफएफ मुख्यालय पर होंगे और नतीजे दो या तीन सितंबर को घोषित होंगे।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय फुटबॉल संघ पर सभी की नजर है। क्योंकि बीते दिनों फीफा ने तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के चलते भारतीय फुटबॉल महासंघ को बैन कर दिया था, इस बैन के बाद भारत के हाथों से अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी फिसलती नजर आ रही थी, जिसके बाद इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन

इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने पहले तो प्रशासकों की समिति को बर्खास्त किया और फिर फिर चुनाव को एक सप्ताह के लिए टाल दिया था। जिसके बाद अब इस चुनाव की नई तारीख सामने आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ