---विज्ञापन---

रोहित शर्मा का एक करारा शॉट और कोहली के रिकॉर्ड का काम तमाम

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मुकाबले में हरा दिया। इस जीत के साथ भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया। रोहित कल के मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने बस 5 गेंदों का सामना किया। जिसमें 1 चौका और एक छक्का की मदद से 11 रन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मुकाबले में हरा दिया। इस जीत के साथ भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया। रोहित कल के मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने बस 5 गेंदों का सामना किया। जिसमें 1 चौका और एक छक्का की मदद से 11 रन बनाए।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए सूर्या के यह 2 शानदार शॉट आपका दिल जीत लेंगे, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग, आपने देखा क्या?

 

---विज्ञापन---

इस एक छक्के की मदद से रोहित ने विराट के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा के नाम टी20 में बतौर कप्तान 60 छक्के हो गए हैं। जबकि विराट ने 59 छक्के जड़े थे। एमएस धोनी ने 34 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने अपने फेवरेट शॉट पुल मारा। लगा ये चौका होगा, लेकिन गेंद सीमा रेखा के पार गिरी।

रोहित के जल्दी मैदान से बाहर जाने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के आक्रामक रुख का नेतृत्व करते हुए 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे। यादव ने केवल 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होने श्रेयस अय्यर (24) के साथ 86 रनों की साझेदारी की। इसके बाद ऋषभ पंत की नाबाद 33 रनों की पारी ने भारत को फिनिश लाइन के पार पहुंचा दिया।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए तीसरे टी 20 में चोटिल हुए थे रोहित शर्मा, अब अपनी चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

 

खेल के बाद, रोहित ने संकेत दिया कि चोट उतनी गंभीर नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि वह श्रृंखला के शेष दो मैचों के लिए उपलब्ध होंगाे। उन्होंने कहा, “फिलहाल यह ठीक है। हमारे पास अगले मैच के लिए कुछ दिन हैं, उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।”

---विज्ञापन---

टी20 में बतौर कप्तान सबसे अधिक छक्के

रोहित शर्मा-60

---विज्ञापन---

विराट कोहली-59

एमएस धोनी-34

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2022 02:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola