---विज्ञापन---

लंदन जाने के बाद विराट कोहली का पहला Video आया सामने, क्रिकेट छोड़….

Virat Kohli Attend krishna Das Kirtan: विराट कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में मौजूद हैं। अब लंदन से विराट का पहला वीडियो सामने आया है। क्रिकेट से ब्रेक लेकर कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक खास जगह पहुंचे।

Virat Kohli Attend krishna Das Kirtan: टी20 विश्व कप 2024 के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली मुंबई में हुई विक्ट्री परेड में शामिल होकर भारत से लंदन चले गए थे। तबसे फैंस जानना चाह रहे थे कि आखिर भारत से लंदन जाने के बाद कोहली क्या कर रहे हैं? इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे विराट-अनुष्का

जबसे विराट कोहली लंदन गए हैं, तबसे लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या विराट कोहली अब भारत छोड़कर लंदन में बसने वाले हैं। ऐसे में कोहली और अनुष्का का नया वीडियो सामने आने के बाद फैंस के मन में काफी सवाल उठने लगे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो यूनियन चैपल में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक कृष्ण दास के कीर्तन का है, जहां कोहली और अनुष्का पहुंचे थे। इसके अलावा खुद इस कीर्तन के दौरान तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया है।

---विज्ञापन---

क्या लंदन में ही रहेंगे विराट-अनुष्का?

अनुष्का शर्मा काफी समय से अपने बच्चों के साथ लंदन में हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2024 खत्म होने के बाद कोहली भी लंदन चले गए थे। कोहली और अनुष्का के बच्चों का जन्म भी लंदन में ही हुआ था। विराट कोहली को भी कई मौकों पर लंदन में देखा गया है। जब-जब कोहली क्रिकेट से ब्रेक लेते हैं तो वे अपना ज्यादातर समय लंदन में ही बिताते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि विराट कोहली का लंदन में घर है और जल्द ही कोहली भारत छोड़कर अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में बस जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी ले सकता है संन्यास, वापसी पर बना सस्पेंस

ये भी पढ़ें:- ‘खेलना है तो खेलो..’ हरभजन सिंह ने पाकिस्तान पर लाइव टीवी के दौरान निकाली भड़ास

First published on: Jul 14, 2024 10:55 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola