Zimbabwe vs India: टीम इंडिया इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्योंकि विश्व कप के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पहले मैच में मिली हार के बाद टीम के एक खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है।
रवि बिश्नोई को याद आए रोहित-विराट
जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और रवि बिश्नोई जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। पहले मैच में जहां बल्लेबाजों ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को निराश किया तो वहीं रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में बिश्नोई ने 4 ओवर में महज 13 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ZIM: टीम इंडिया की हार पर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, लिखा-क्या यही है भविष्य
वहीं इस मैच के बाद बोलते हुए रवि बिश्नोई ने बताया कि सीनियर खिलाड़ी अब रिटायर हो चुके हैं तो अब नए खिलाड़ियों का समय आ चुका है। टीम को आगे ले जाना अब हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा शुभमन गिल की कप्तानी के बारे में बोलते हुए बिश्नोई ने कहा कि शुभमन गिल शानदार कप्तान है जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी में सटीक बदलाव किए ये अच्छी कप्तानी के संकेत हैं।
1-0 से पिछड़ गई टीम
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे मे पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 115 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 102 रनों पर ही ढेर हो गई थी और जिम्बाब्वे ने 13 रनों से मैच को जीत लिया था। इसके साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच रविवार 7 जुलाई यानी आज खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni Birthday: धोनी के वे रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटे, आस-पास भी नहीं पहुंचा कोई खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: पढ़ाई में कमजोर, स्कूल के एथलीट…कौन हैं तेंडाई चतारा? जिन्होंने टीम इंडिया को किया ढेर
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
8 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
52 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
54 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines