Zimbabwe vs India 5th T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर खेला जाएगा। आज के मैच में हरारे की पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसको ज्यादा फायदा मिलेगा ये बड़ा सवाल है। चलिए आपको बताते हैं हरारे की पिच के आंकड़े
हरारे में अभी तक खेले गए हैं 45 T20I
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अभी तक 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जा चुके हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 26 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 19 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में एक बार फिर से टॉस का रोल अहम हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इस मैदान का टी20 में हाई स्कोर 234 रनों का है। इसके अलावा औसत स्कोर 158 माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- लंदन जाने के बाद विराट कोहली का पहला Video आया सामने, क्रिकेट छोड़….
स्पिन गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
हरारे की पिच पर आज स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है। जिसके चलते बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा जोखिम लेना पड़ सकता है। पिच से तेज गेंदबाजों को उतनी ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है।
टीम इंडिया जीत चुकी है सीरीज
इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। अपनी कप्तानी में गिल इस सीरीज को जीत चुके हैं। ऐसे में पांचवें मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 4-1 से खत्म करना चाहेगी। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में टीम इंडिया ने शानदार कमबैक करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- Video: रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी ले सकता है संन्यास, वापसी पर बना सस्पेंस
ये भी पढ़ें:- ‘खेलना है तो खेलो..’ हरभजन सिंह ने पाकिस्तान पर लाइव टीवी के दौरान निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
19 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
29 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
30 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
45 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines