T20 World Cup 2026, Zimbabwe vs Sri Lanka: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया. जिम्बाब्वे ने गुरुवार (19 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में ही 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज है.
---खबर नीचे जारी है---
इससे पहले जिम्बाब्वे ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था और अब श्रीलंका को मात देकर टीम ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री मार ली है. जिम्बाब्वे की टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने का कारनामा किया है. इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने साफ कर दिया कि इस वर्ल्ड कप में उन्हें हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
---खबर नीचे जारी है---