IND vs ZIM: टीम इंडिया को 3 बार गहरे जख्म दे चुकी है जिम्बाब्वे, इतिहास दे रहा चेतावनी

IND vs ZIM: भारतीय टीम आगामी टी-20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. हालांकि जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. जिम्बाब्वे 3 बार भारत को गहरे जख्म दे चुकी है.

IND vs ZIM

IND vs ZIM

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. भारतीय टीम के हौसले पस्त हैं, क्योंकि टीम इंडिया लगातार 3 सीरीज हारकर आ रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. क्योंकि जिम्बाब्वे भारत को 3 बार हरा चुकी है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने 3 बार दिए हैं गहरे जख्म

श्रेयस अय्यर को बतौर भारतीय कप्तान पहली जीत की तलाश है. उनकी कप्तानी में अब तक टीम इंडिया को एक भी जीत नहीं मिली है. भारत ने 7 मैच खेले हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने टी-20 में भारत को 3 बार शिकस्त दी है. साल 2015 में जिम्बाब्वे ने भारत को पहली बार 10 रनों से हराया था. इसके बाद साल 2016 में भी जिम्बाब्वे ने भारत को 2 रनों से हराया था. इसके अलावा साल 2024 में जब भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर जिम्बाब्वे का दौरा किया था, तब जिम्बाब्वे ने भारत को पहले ही मैच में हराया था. हालांकि तब भारत की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थे.

विज्ञापन

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 9 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि जिम्ब्बावे ने 3 मैच जीते हैं. हालांकि जिम्बाब्वे की टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में है. जिम्बाब्वे ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया है. जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को एकमात्र टेस्ट मैच में एक पारी से हराया. इसके बाद वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की. हालांकि टी-20 में जिम्बाब्वे को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब जिम्बाब्वे भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ