IND vs ZIM: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें हरारे की पिच का मिजाज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला हरारे में खेला जाएगा. हरारे की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज के लिए मददगार साबित होती है? आइए जानते है यहां की पिच का मिजाज कैसा है.

आयरलैंड और इंग्लैंड से मिली टी-20 सीरीज में हार के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. भारतीय टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान भारत को पहली टी-20 जीत दिलाना चाहेंगे. फैंस मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार भी कर रहे हैं. ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पहले मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहेगा. आइए जानते हैं. Photo Source: AI and X
कैसा है पिच का मिजाज?
2 / 6भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. पहला टी-20 मैच में बल्लेबाज जमकर रन बनाते हुए नजर आ सकते हैं. पिच पर काफी उछाल देखने को मिलती है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. यहां की आउटफील्ड भी काफी तेज है. हालांकि गेंद पुरानी होने के बाद फिरकी गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. Photo Source: X
भारत का हरारे में प्रदर्शन कैसा?
3 / 6हरारे में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. भारत ने इस मैदान पर साल 2010 से लेकर अब तक कुल 12 टी-20 मैच खेले हैं. भारत ने 9 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. Photo Source: AI
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
4 / 6भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 पर किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है. Photo Source: AI
भारत का स्क्वाड
5 / 6श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई. Photo Source: AI
जिम्बाब्वे का स्क्वाड
6 / 6सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा. Photo Source: AI