ZIM vs SA: लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, सिर्फ एक विकेट लेकर बन गए साउथ अफ्रीका के नंबर-1 T20I गेंदबाज

Lungi Ngidi Record: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया. एनगिडी अब साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

Lungi Ngidi

Lungi Ngidi

ZIM vs SA, Lungi Ngidi Record: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 154 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे अफ्रीकी टीम ने 17.5 ओवर में ही आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया. वहीं, इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने इतिहास रच दिया. एनगिडी ने इस मैच में एक विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और वह साउथ अफ्रीका के नंबर-1 T20I गेंदबाज बन गए.

विज्ञापन

लुंगी एनगिडी बने साउथ अफ्रीका के नंबर-1 T20I गेंदबाज

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज रयान बर्ल को LBW आउट किया. इस एक विकेट के साथ ही उनके टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 90 हो गई और वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

एनगिडी ने 63 मैचों में 90 विकेट लेने का कारनामा किया और इस मामले में दिग्गज स्पिनर तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ दिया है. शम्सी के नाम 70 टी20I मैचों में 89 विकेट दर्ज हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने टी20I में अब तक 82 विकेट चटकाए हैं.

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

लुंगी एनगिडी – 90 विकेट
तबरेज शम्सी – 89 विकेट
कगिसो रबाडा – 82 विकेट
डेल स्टेन – 64 विकेट
इमरान ताहिर – 61 विकेट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 World Cup के बीच ईरान-इजरायल की जंग से ICC को होगा करोड़ों का नुकसान! फंस गए ये 6 क्रिकेट बोर्ड?

साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सिकंदर रजा ने बनाए और 43 गेंदों में 73 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े. हालांकि, टीम के बाकी कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. साउथ अफ्रीका की ओर से कोर्बिन बॉश और क्वेना मफाका ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिड़ी, लिंडे और नॉर्खियां को एक-एक विकेट मिला.

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 100 रन के स्कोर पर 5 विकेट भी गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की तरफ से डेवाल्ड ब्रेबिस ने 42 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, वहीं रिकल्टन ने 31 और लिंडे ने 30 रन जोड़े. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने 3 विकेट लिए, जबकि मुजरबानी और इवांस को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ