Zimbabwe vs Australia 3rd ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. हरारे में खेले गए इस मुकाबले में एक समय लक्ष्य पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह दबाव में नजर आ रही थी और जिम्बाब्वे की टीम जीत के करीब थी, लेकिन नाथन एलिस ने आखिरी समय पर छक्का जड़कर कंगारू टीम को 1 विकेट से शानदार जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए थे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के पसीने छूट गए और 49.5 ओवर में जाकर 9 विकेट गंवाकर इसे हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले गए, लेकिन अंत में मेजबान टीम स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही.
जिम्बाब्वे की ओर से तीन बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 34 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. बेन कुरेन सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद ब्रायन बेनेट 30 रन और ब्रेडन टेलर 9 रन बनाकर आउट हो गए. टीम ने 68 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इनोसेंट काइया और क्रेग एर्विन ने पारी को संभाला और दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की शानदार साझेदारी हुई.
काइया 66 गेंदों में 55 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होकर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. वहीं, एर्विन ने 79 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. दोनों के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई और कप्तान सिकंदर रजा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका. रजा ने एक छोर पर टिके रहे और 72 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इस तरह जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम जैम्पा को 2-2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमेश यादव का बड़ा फैसला, विदर्भ से हुए अलग, अब नई टीम से खेलेंगे
लक्ष्य हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया के छूटे पसीने
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और ऑस्ट्रेलिया ने महज 25 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. ट्रेविस हेड सिर्फ 6 रन और कप्तान मिचेल मार्श सिर्फ 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद 77 रन के स्कोर पर कूपर कोनोली भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस मुश्किल स्थिति में जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी ने पारी को संभाला और 85 रनों की साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापसी कराई. इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा.
उन्होंने 102 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 102 रनों की पारी खेली. हालांकि, इंग्लिस के आउट होने के बाद मुकाबला एक बार फिर रोमांचक हो गया और ऑस्ट्रेलिया के विकेट लगातार गिरते रहे. आखिर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे और टीम के पास सिर्फ एक विकेट बचा था. ऐसे में तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने दबाव के बीच निर्णायक छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लिश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
वनडे में ऑस्ट्रेलिया की एक विकेट से जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ, क्राइस्टचर्च, 1993
वेस्ट इंडीज के खिलाफ, सिडनी, 1996
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, डरबन, 2006
इंग्लैंड के खिलाफ, ब्रिस्बेन, 2014
बांग्लादेश के खिलाफ, मीरपुर, 2026
जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे, 2026*
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines