Asian Games 2026: भारत-श्रीलंका के बीच कब होगा गोल्ड मेडल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्स
Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब गोल्ड के लिए भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा.
एशियन गेम्स में भारत-श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड की टक्कर (Pic Credit- AI Generated)
Asian Games 2026, India Women vs Sri Lanka Women: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती थी और अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल में जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर से संतोष करना होगा.
विज्ञापन
ऐसे में दोनों ही टीमें गोल्ड जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी और दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और आप इस मुकाबले को कहां और कैसा लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में की एंट्री
भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में शानदार जीत के साथ अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत की थी. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को महज 5 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ, जहां स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा. उनकी 100 रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 81 रन पर ही ढेर हो गई और भारत ने 114 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट कटाया. वहीं, पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब गोल्ड मेडल के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी.
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल मंगलवार, 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह गोल्ड मेडल का मुकाबला जापान के निशिन में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 10 बजे टॉस होगा.
विज्ञापन
टीवी पर किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव?
भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल पर किया जाएगा. भारतीय फैंस फाइनल मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
विज्ञापन
𝐆𝐎𝐋𝐃 𝐀𝐖𝐀𝐈𝐓𝐒 𝐓𝐄𝐀𝐌 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀! 🥇
A dominant 114-run win over Bangladesh sends India into the Asian Games Final!
अगर आप फ्री में भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट फाइनल देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
🏏 बांग्लादेश के खिलाफ 114 रनों की शानदार जीत के साथ भारतीय टीम #AsianGames2026 के फाइनल में पहुंची। 💥
अब गोल्ड मेडल के मुकाबले में श्रीलंका से होगी भिड़ंत! 🥇⚡