मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, टीम मैनेजमेंट को दी खास सलाह

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारतीय टीम के लिए लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. भारत के कई पू्र्व खिलाड़ी भी उनके लिए आवाज बुलंद कर चुके हैं. अब जहीर खान ने भी उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी लगभग 1.5 साल से टीम इंडिया से दूर हैं. शमी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी गेंदबाजी से हर कोई वाकिफ है. पिछले सीजन उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. शमी को लेकर अब पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने आवाज उठाई है. उनका मानना है कि भारतीय टीम को शमी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन

जहीर खान ने उठाई आवाज

जहीर खान को लगता है कि शमी अगर फिट हैं तो उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा “जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे निश्चित रूप से टीम इंडिया की प्लानिंग में शामिल किया जाना चाहिए, जो कि फिलहाल शमी उसका हिस्सा नहीं दिख रहे हैं. शमी को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए और उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए. मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट इस बारे में क्या सोच रहा है. यह फैसला हेड कोच, चयनकर्ता और कप्तान ही करेंगे, लेकिन मेरी राय में अगर मोहम्मद शमी फिट और उपलब्ध हैं तो भारत को उनके जैसे अनुभवी गेंदबाज को साउथ अफ्रीका ले जाना चाहिए.”

विज्ञापन

शमी की फिटनेस पर उठे थे सवाल

शमी को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि उनकी फिटनेस की समस्या है. इसलिए उन्हें टीम इंडिया में मौके नहीं मिल रहे हैं. हालांकि इसका जवाब शमी ने दिया था और कहा था कि जब मैं रणजी ट्रॉफी में दिन भर गेंदबाजी कर सकता हूं, तो वनडे में 10 ओवर भी डाल सकता हूं. अगर मैं फिट नहीं होता तो लंबे स्पेल कैसे डालता. शमी ने अगरकर को सीधा जवाब दिया था. शमी बंगाल के लिए तीनों ही प्रारूप खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 में उन्हें ईस्ट जोन की टीम में चुना गया है. उनके पास अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर से टीम इंडिया में दावा ठोकने का मौका है. शमी इस मौके को जरूर भुनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ