Mike Hesson On Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया था। जिसको लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है कि आखिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युजवेंद्र चहल को रिटेन क्यों नहीं किया था। आरसीबी टीम के पूर्व डायरेक्टर माइक हेसन ने इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि आरसीबी द्वारा रिटेन नहीं किए जाने से युजवेंद्र चहल काफी निराश भी थे। हालांकि आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बोली में युजवेंद्र चहल को खरीदा था। फिलहाल चहल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।
माइक हेसन ने किया खुलासा
अब युजवेंद्र चहल को लेकर आरसीबी टीम के पूर्व डायरेक्टर माइक हेसन ने क्रिकेट.कॉम को बताया कि शुरुआती रिटेन के दौरान हमने युजवेंद्र चहल से बात की थी। हमने उस वक्त तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। क्योंकि हमें लगा था कि हम चहल और हर्षल पटेल को वापस खरीद सकते हैं। मैं जिस बात से निराश हूं वो है चहल को रिटेन कर देना। क्योंकि युजी चहल उस वक्त आरसीबी के टॉप-5 खिलाड़ियों में से एक था। इसके अलावा युजवेंद्र चहल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से भी एक हैं। हालांकि उस वक्त चहल आरसीबी के लिए शीर्ष दो खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं बना पाया। जो काफी हास्यास्पद भी लगता है। चूंकि नीलामी के दौरान चहल 65वें नंबर पर आए थे इसलिए उनको खरीदना मुश्किल हो गया था।
हेसन ने दावा किया कि युजवेंद्र चहल भी आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने से काफी निराश थे। क्योंकि मैने उसको फोन किया था और मैने उसको काफी समझाया था। उस समय हमारे लिए भी ये मुश्किल था कि हम चहल को खरीदने की गारंटी दे सके। लेकिन अब सब कुछ ठीक है और चहल भी उस दौर से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
बता दें, युजवेंद्र चहल ने अपना आईपीएल करियर साल 2011 में शुरू किया था। साल 2011 में मुंबई इंडियंस ने युजवेंद्र चहल को खरीदा था। इसके बाद साल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चहल को अपनी टीम में शामिल किया था। आरसीबी के लिए चहल ने काफी सालों तक क्रिकेट खेला है। लेकिन साल 2022 में फ्रेंचाइजी ने चहल को रिटेन कर दिया था। इसके बाद से युजी चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री
ये भी पढ़ें:- BCCI का मनोज तिवारी के खिलाफ एक्शन, रणजी ट्रॉफी को लेकर की थी टिप्पणी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
36 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
2 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines