IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री

India vs England 4th Test: रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकता है। चोट के चलते बाहर चल रहे बल्लेबाजी की रांची टेस्ट मैच में वापसी हो सकती है।

India vs England 4th Test kl rahul playing 11 ranchi test match

India vs England 4th Test kl rahul playing 11 ranchi test match Image Credit: Social Media

विज्ञापन

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। रांची टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में एक धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है जो पिछले दो मैचों से चोट के चलते बाहर था। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की। केएल राहुल को सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान इंजरी हो गई थी। जिसके चलते उनको सीरीज के अगले दो मैचों से बाहर रहना पड़ा था। पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था और इस मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

पूरी तरह से फिट केएल राहुल!

केएल राहुल का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। ऐसे में अगर बल्लेबाज पूरी तरह से फिट होता है तो कप्तान रोहित शर्मा राहुल को चौथे टेस्ट मैच के लिए जरुर टीम में शामिल करेंगे। मिडिल ऑर्डर में राहुल लगातार टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाज कर रहे हैं। वहीं बात अगर केएल राहुल की इंजरी की करे तो हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान राहुल को इंजरी हो गई थी। जिसके बाद उनको दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था।

विज्ञापन

हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि राहुल तीसरे टेस्ट मैच में जरुर वापसी करेंगे लेकिन तीसरे मैच तक केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल पूरी तरह से फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए भी तैयार है। जिसके बाद फैंस राहुल को रांची टेस्ट मैच में खेलते हुए देख सकते हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि केएल राहुल पिछले सप्ताह ही 90 फीसदी ठीक हो गए थे। ऐसे में अभी चौथे टेस्ट मैच में 2 दिन का समय बचा है इस दौरान राहुल पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं। मंगलवार को टीम इंडिया सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए रवाना होगी। ऐसे में सेलेक्टर्स को भी उम्मीद है कि केएल राहुल रांची टेस्ट मैच के लिए टीम में मौजूद होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ