'Thank You God', तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की नई पोस्ट ने किया हैरान

Yuzvendra Chahal: भारत टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। चहल ने अब इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है।

yuzvendra chahal dhanashree verma (2)

yuzvendra chahal dhanashree verma

Yuzvendra Chahal Post: भारत टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। वो इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि चहल और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस सबके बीच चहल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जहां उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन

चहल ने स्टोरी में क्या लिखा?

इसमें उन्होंने लिखा, ‘जितना मैं गिन सकता हूं, भगवान ने हमेशा मेरी रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उस समय की कल्पना कर सकता हूं, जब मुझे बचाया गया जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं है। हमेशा वहां मौजूद रहने के लिए भगवान का शुक्रिया, तब भी मुझे इसका पता नहीं था।’

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं दोनों

बता दें कि तलाक को लेकर इस कपल की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इन अफवाहों ने तब और जोर पकड़ लिया, जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के अनुसार, चहल के फैंस ने दावा किया है कि उन्हें तलाक होने पर धनश्री वर्मा को 60 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता देना होगा।

विज्ञापन

ऐसा रहा है चहल का करियर

चहल ने 11 जून 2016 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने किफायती बॉलिंग करते हुए एक विकेट झटका। उन्होंने करियर के सिर्फ दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

बतौर गेंदबाज उन्होंने अपने वनडे करियर में 72 मैचों की 69 पारियों में 27.13 की औसत से 121 विकेट लिए हैं। बात करें टी-20 की तो इस गेंदबाज के नाम 80 मैचों में 96 विकेट हैं। वो एक समय टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ