PAK vs NZ: जीत नहीं हार में अहम रोल निभाते हैं बाबर आजम! फैंस ने जमकर लगाई क्लास

Pakistan vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम की धीमी पारी पाकिस्तान के लिए हार का कारण बन गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाबर को ट्रोल किया जा रहा है।

Babar Azam

Babar Azam

Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान को अपने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक बेहद खराब रही। पहले कीवी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की उसके बाद बल्लेबाजी में पाकिस्तान के प्लेयर्स ने वनडे मैच को टेस्ट बना दिया। इस मैच में बाबर आजम ने 64 रन की पारी खेली थी। 64 रन की पारी खेलकर भी बाबर पाकिस्तान के लिए हार का बड़ा कारण बन गए। सोशल मीडिया पर बाबर आजम को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगी बाबर की क्लास

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 321 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 47.2 ओवर में महज 260 रन पर ही ढेर हो गई थी। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उनके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 64 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

64 रन बनाने के लिए बाबर ने 90 गेंदों का सामना किया था। बाबर की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था मानो टेस्ट मैच चल रहा है। बाबर की ये धीमी पारी पाकिस्तान के लिए कहीं न कहीं हार का कारण बन गई। इसके बाद बाबर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछली तीन 4 वनडे पारियों में बाबर का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में खेली गई ट्राई सीरीज में भी बाबर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ट्राई सीरीज के फाइनल जैसे अहम मुकाबले में भी उनके बल्ले से महज 29 रन ही निकले थे। पिछली चार पारियों में बाबर ने 64, 29, 23 और 10 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ