Yuzvendra Chahal Divorce Rumors: भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर इन दिनों काफी अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक तलाक को लेकर तो खुलकर कुछ बोला नहीं गया है लेकिन तलाक की अटकलों की बीच चहल और धनश्री इंस्टाग्राम पर जरूर स्टोरी लगाकर कोई न कोई मैसेज दे रहे हैं। सबसे पहले चहल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, उसके बाद धनश्री वर्मा की स्टोरी भी देखने को मिली थी। वहीं अब एक बार फिर से चहल की नई स्टोरी सामने आई है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है।
चहल की नई इंस्टा स्टोरी आई सामने
धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अटकलों के बीच युजवेंद्र चहल की नई इंस्टाग्रान स्टोरी सामने आई है। जिसमें चहल ने लिखा “मैं अपने सभी फैंस के अटूट प्यार और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं, जिनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता, लेकिन यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है!!! क्योंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैंस के लिए अभी भी कई अविश्वसनीय ओवर बाकी हैं!!! जहां मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, वहीं मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं। मैं हाल की घटनाओं, खासकर मेरे निजी जीवन को लेकर लोगों की जिज्ञासा को समझता हूं। हालांकि, मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसी अटकलें लगाई हैं जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी।”
ये भी पढ़ें:- तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल को लगा एक और झटका, इस टीम से हुए बाहर
आगे उन्होंने लिखा “एक बेटे, एक भाई और एक दोस्त के रूप में, मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे इन अटकलों में न पड़ें, क्योंकि इनसे मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा है। मेरे पारिवारिक मूल्यों ने मुझे हमेशा सभी के लिए अच्छा चाहना, शॉर्टकट अपनाने के बजाय समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना सिखाया है और मैं इन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं। भगवान के आशीर्वाद के साथ, मैं हमेशा आपका प्यार और समर्थन पाने का प्रयास करूंगा, न कि सहानुभूति।”
धनश्री ने भी किया था पोस्ट
इससे पहले धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा था “पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन रहे हैं। जो बात वास्तव में परेशान करने वाली है। मैंने अपना नाम और ईमानदारी बनाने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की है। मेरी चुप्पी कमजोरी की निशानी नहीं है, बल्कि ताकत की निशानी है। जबकि नकारात्मकता ऑनलाइन आसानी से फैलती है, दूसरों को ऊपर उठाने के लिए साहस और करुणा की आवश्यकता होती है।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: वनडे सीरीज में टीम इंडिया की संभावित Playing 11, शमी की वापसी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
27 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines