तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल को लगा एक और झटका, इस टीम से हुए बाहर

Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनको अब एक और झटका लगा है।

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma (1)

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma

Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनके पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने की खबरें लगातार तूल पकड़ रही हैं। यही वजह है कि यह स्पिनर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। निजी जिंदगी के मुश्किल दौर में हरियाणा के इस स्पिनर को अब एक और झटका लगा है, जहां उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन

क्यों टीम से बाहर हुए चहल

चहल को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भी शामिल नहीं किया गया था और अब उन्हें नॉकआउट मैचों के लिए भी शामिल नहीं किया गया है। हरियाणा को क्वार्टर फाइनल में बंगाल से भिड़ना है। डिफैंडिंग चैंपियन ने युवा खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए अपने दिग्गज लेग स्पिनर को बाहर रखने का फैसला किया है। वे युवा स्पिनर पार्थ वत्स को तैयार करने के लिए तैयार हैं और इस बारे में चहल को बता दिया गया है।

विज्ञापन

तलाक की खबरों पर HCA ने क्या कहा

चहल के पत्नी धनश्री से तलाक को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि ‘क्रिकबज’ के अनुसार, हरियाणाा क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने साफ किया है कि उन्हें बाहर करने का फैसला पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ा फैसला है और इसका उनके निजी जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे सलाह-मशविरा करके यह फैसला लिया है, क्योंकि हमारा टारगेट भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ युवाओं को तैयार करना है। लेग स्पिन ऑलराउंडर पार्थ वत्स वह खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम इस समय टीम में शामिल कर रहे हैं।’

विज्ञापन

ऐसा है चहल का इंटरनेशनल करियर

बता दें कि चहल ने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन पिछले सीजन में हरियाणा की खिताबी जीत के दौरान वह 18 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। चहल का टीम में ना चुना जाना चौंकाता है, क्योंकि वह एक समय भारत के लिए वनडे और टी-20 दोनों में मुख्य स्पिनर थे। उन्होंने 2016 में डेब्यू करने के बाद 72 वनडे और 80 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले और दोनों फॉर्मेट में क्रमशः 121 और 96 विकेट लिए। लेग स्पिनर ने भारत के लिए आखिरी बार अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच खेला था, जबकि उनका आखिरी वनडे मैच जनवरी 2023 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ