Yuzvendra Chahal: IPL 2024 के 56वें मुकाबले में मंगलवार को युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच में 1 विकेट लेते ही चहल के टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे हुए। वह टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने 301वें मैच की 298वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पंत ने 1 छक्के की बदौलत 13 गेंदों पर 15 रन बनाए।
ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है। उन्होंने 573 मैच की 539 पारियों में 625 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राशिद खान (572), तीसरे पर सुनील नरेन (549), चौथे पर इमरान ताहिर (502), 5वें पर शाकिब अल हसन (482), छठे पर आंद्रे रसेल (443), 7वें पर वहाब रियाज (413), 8वें पर लसिथ मलिंगा (390), 9वें पर सोहेल तनवीर (389), 10वें पर क्रिस जॉर्डन (368) और 11वें पर युजवेंद्र चहल (350) हैं।
महंगे रहे युजवेंद्र चहल
मुकाबले में युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन की बात करें तो वह थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 12 की इकॉनमी से 48 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। IPL के 17वें सीजन में उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं और 14 सफलताएं प्राप्त की हैं। चहल ने अपने करियर में अब तक 156 IPL मुकाबले खेले हैं और 201 शिकार किए है। टी20 इंटरनेशनल में चहल के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 80 मैच की 79 पारियों में 96 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 25.09 की और इकॉनमी 8.19 की रही है। 6/25 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया इस तरह जीत सकती है वर्ल्ड कप, ब्रायन लारा ने राहुल द्रविड़ को दी खास सलाह
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आयरलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कप्तानी
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
23 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
48 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines