T20 World Cup 2024: आयरलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कप्तानी

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होगा। टूर्नामेंट के लिए आयरलैंड क्रिकेट ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पॉल स्टर्लिंग टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

Cricket Ireland revealed squad for T20 World Cup 2024 Paul Stirling

टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड टीम घोषित। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड क्रिकेट ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पॉल स्टर्लिंग को टीम की कमान सौंपी गई है। इस टीम में 14 उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। इसके अलावा जोश लिटिल पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। आयरलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के विरुद्ध और नीदरलैंड में होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए आयरलैंड टीम

विज्ञापन

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

विज्ञापन

ट्राई सीरीज के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

विज्ञापन

टी20 ट्राई सीरीज का शेड्यूल

19 मई 2024: आयरलैंड बनाम नीदरलैंड
20 मई 2024: आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड
23 मई 2024: आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड
24 मई 2024: आयरलैंड बनाम नीदरलैंड

पाकिस्तान सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 10 मई- क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन
दूसरा टी20: 12 मई- क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन
तीसरा टी20: 14 मई- क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के मुकाबले

5 जून 2024: आयरलैंड बनाम भारत
7 जून 2024: आयरलैंड बनाम कनाडा
14 जून 2024: आयरलैंड बनाम यूएसए
16 मई 2024: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ