Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह गोल्फ के काफी शौकीन हैं. रिटायरमेंट के बाद वह गोल्फ खेलते हैं और चर्चा बटोरते हैं. आईपीएल 2026 से पहले युवराज सिंह ने ऋषभ पंत को बैटिंग के गुर सिखाए थे. इसके बाद ऋषभ पंत ने उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान खास तोहफा दिया. अब तोहफा मिलने के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल समेत 7 क्रिकेटरों को बेशर्म कहा है.
युवराज सिंह ने कसा तंज
ऋषभ पंत ने युवराज सिंह को एक गोल्फ बैग गिफ्ट किया. पंत ने युवी को एक संदेश भी भेजा, जिसमें उन्होंने कहा प्रिय युवी पाजी, आपके सपोर्ट और गाइडेंस के लिए धन्यवाद. गोल्फ कोर्स पर मिलते हैं. प्यार, आरपी. अब इसके बाद युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नमनधीर, अब्दुल समद को कहा कि बेशर्मों तुम्हें शर्म नहीं आती. युवराज ने ऐसा इसलिए कहा कि इन खिलाड़ियों ने युवी को अभी तक ऐसा गिफ्ट नहीं दिया है. ऐसे में युवी ने मजाकिया अंदाज में हंसने वाले इमोजी के साथ इन खिलाड़ियों को बेशर्म कहा.
---विज्ञापन---
युवराज सिंह ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा के अलावा इन खिलाड़ियों को पर्सनल ट्रेनिंग दी है. ऐसे में युवी इनके साथ खास बॉन्ड साझा करते हैं. ऋषभ पंत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले युवराज सिंह की कोचिंग में मुंबई में 4 दिनों तक अभ्यास किया था. लेकिन इसके बाद भी वह टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह नहीं बना सके.
---विज्ञापन---
पंत का आईपीएल 2026 भी खराब
ऋषभ पंत का आईपीएल 2026 में सफर मुश्किलों भरा रहा है. उन्होंने अब तक खेली गई 9 पारियों में 25.50 की औसत के साथ 204 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी काफी धीमा रहा है. उन्होंने 128.30 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. पंत की कप्तानी भी आईपीएल 2026 में फ्लॉप हो गई. उनकी टीम अंक तालिका में आखिरी नंबर पर है. टीम का सफर प्लेऑफ की रेस से लगभग खत्म हो गया है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---