Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने युवराज के व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा करते हुए किसी भी तीसरे पक्ष को उनके नाम, तस्वीर, आवाज और अन्य पहचान संबंधी विशेषताओं का बिना अनुमति व्यावसायिक या निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया है. अदालत का यह आदेश AI से तैयार कंटेंट, डीपफेक वीडियो और उनके नाम पर अनधिकृत रूप से बेचे जाने वाले उत्पादों पर भी लागू होगा.
युवराज सिंह के पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अदालत ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने युवराज सिंह की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि, “वह भारत के सबसे सम्मानित और विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने करीब 17 वर्षों तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व किया है और अपनी मेहनत व उपलब्धियों से विशेष पहचान बनाई है.”
अदालत ने स्पष्ट कहा कि युवराज के व्यक्तित्व और निजता के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. 29 जुलाई को पारित आदेश में कोर्ट ने ‘युवराज सिंह’, ‘युवी’, उनकी तस्वीर, आवाज, समानता और व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य विशेषताओं के किसी भी अनधिकृत उपयोग या दुरुपयोग पर रोक लगा दी.
AI और डीपफेक कंटेंट से खराब हो रही थी छवि
युवराज सिंह ने अपनी याचिका में बताया कि कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना अनुमति उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा, AI से तैयार तस्वीरें और डीपफेक वीडियो भी प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें उन्हें काल्पनिक और भ्रामक परिस्थितियों में दिखाया गया है. उन्होंने अदालत को बताया कि उनके नाम और पहचान से जुड़े उत्पादों की भी बिना अनुमति बिक्री की जा रही है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंच रहा है.
युवराज के वकील ने कोर्ट को बताया कि सोशल मीडिया पर मौजूद कई पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले, अन्य क्रिकेटरों के प्रति आक्रामक और हिंसक व्यवहार दर्शाने वाले तथा अश्लील और अपमानजनक भाषा वाले हैं. ऐसे कंटेंट से युवराज की सार्वजनिक छवि प्रभावित हो रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि युवराज सिंह की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा उन्हें उनके व्यक्तित्व से जुड़े अधिकारों पर विशेष स्वामित्व प्रदान करती है.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि युवराज को अपनी पहचान और उससे जुड़ी विशेषताओं का व्यावसायिक उपयोग करने का विशेष अधिकार है. किसी तीसरे पक्ष द्वारा उनका अनधिकृत इस्तेमाल या शोषण कानून के खिलाफ है और इससे उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए.
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि, “AI से तैयार पोस्ट और डीपफेक वीडियो युवराज सिंह की सालों की मेहनत, शानदार क्रिकेट करियर और सामाजिक योगदान से अर्जित प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ऐसे कंटेंट से जनता के बीच उनकी छवि और सम्मान प्रभावित होता है, इसलिए इस तरह के दुरुपयोग पर रोक लगाना आवश्यक है.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
अभिषेक शर्मा समेत ये हस्तियां भी कर चुकी हैं ऐसा
युवराज से पहले भी कई मशहूर हस्तियां अपने व्यक्तित्व और प्रचार संबंधी अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं. इनमें अभिनेता अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, पॉडकास्टर राज शमानी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी मामलों में भी कोर्ट ने संबंधित हस्तियों को अंतरिम राहत देते हुए उनके नाम, तस्वीर, आवाज और अन्य पहचान संबंधी विशेषताओं के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश दिए थे.
ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगी अहमदाबाद 2030 की पहली झलक, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines