हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

युवराज सिंह का नया 'शिष्य', गिल और अभिषेक के बाद इस खिलाड़ी की एंट्री

Yuvraj Singh: भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब तक कई भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की बैटिंग पर युवी ने बहुत काम किया है. अब इस लिस्ट में एक और भारतीय स्टार खिलाड़ी की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन
युवराज सिंह कोचिंग देते हुए

Yuvraj Singh: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम खूब तैयारी कर रही है. बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा को मौका मिला है, जबकि शुभमन गिल को नजरअंदाज कर दिया गया. भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी कोचिंग से गिल और अभिषेक पर भरपूर काम किया. दोनों खिलाड़ी युवी की कोचिंग की बदौलत भारतीय टीम में स्थाई जगह बनाने में कामयाब भी रहे हैं. अब युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप से पहले एक और भारतीय स्टार खिलाड़ी को कोचिंग दी है.

युवराज सिंह का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह भारत के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को बैटिंग टिप्स दे रहे हैं. युवी ने इस दौरान सैमसन को फ्रंटफुट इस्तेमाल करने की तकनीक बताई. वहीं, उनके सामने खड़े संजू भी गौर से पूर्व दिग्गज की बात को सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं. युवराज ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बैटिंग सुधारने में काफी मदद की है. इसके अलावा वह पंजाब के कई युवा खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं. अब संजू सैमसन भी उनके शिष्य बनकर वर्ल्ड कप में तहलका मचाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:- BCCI से पंगे के बाद छलका बांग्लादेशी कप्तान का ‘दर्द’, T20 World Cup विवाद पर तोड़ दी चुप्पी

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें

टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन से खासा उम्मीदें होने वाली है. टी-20 विश्व कप 2024 में भी उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला था. हालांकि उन्हें ज्यादातर प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन अब संजू के पास भरपूर मौका है. वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं. साल 2024 में संजू ने भारत के लिए टी-20 नें खूब रन बनाए थे. उन्होंने 13 मैच में 39.63 की औसत के साथ 436 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.16 का रहा था. खास बात ये है कि उन्होंने 3 शतक अपने नाम किए थे.

ये भी पढ़ें:- ‘संन्यास’ के सिर्फ 2 दिन बाद उस्मान ख्वाजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, चौके-छक्कों की बारिश कर खेली तूफानी पारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola