'संन्यास' के सिर्फ 2 दिन बाद उस्मान ख्वाजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, चौके-छक्कों की बारिश कर खेली तूफानी पारी

Usman Khawaja Incredible Inning: रिटायरमेंट के बाद खिलाड़ी अमूमन क्रिकेट से दूर हो जाते हैं और लंबे इंतजार के बाद वो लीग क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं. उस्मान ख्वाजा रिटायरमेंट के सिर्फ दो दिन बाद ही लीग क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं. उन्होंने आते ही तूफानी पारी खेलते हुए फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने BBL में चौके-छक्कों की बारिश की.

Usman Khawaja Incredible Inning

उस्मान ने खेली शानदार पारी

Usman Khawaja Incredible Inning: एशेज सीरीज 2025-2026 के समापन के साथ उस्मान ख्वाजा के अंतर्राष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया. सिडनी में हुए पांचवें टेस्ट से पहले ख्वाजा ने ऐलान किया था कि वो तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत के साथ ख्वाजा ने अपने शानदार करियर का अंत कर संन्यास ले लिया. अब रिटायरमेंट के सिर्फ दो दिन बाद ही उस्मान ख्वाजा ने मैदान पर वापसी कर ली है और आते ही उन्होंने BBL में तबाही मचाते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी.

विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा ने सिडनी टेस्ट के बाद लिया रिटायरमेंट

39 साल के उस्मान ख्वाजा पिछले कुछ समय से लगातार चोट का शिकार हो रहे थे. सभी को अंदाजा था कि वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उस्मान ख्वाजा ने सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला और रिटायर हो गए. अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में उस्मान ने 4 मैच खेलते हुए 176 रन बनाए, जिसमें एडिलेड में आई 82 रन की शानदार पारी भी शामिल है.

विज्ञापन

BBL में आते ही खेली तूफानी पारी

उस्मान ख्वाजा ने अपने रिटायरमेंट मैच के बाद BBL 2025-26 सीजन में हिस्सा लिया. ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हुए उन्होंने सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. सिडनी थंडर ने 181 रनों का लक्ष्य दिया और ब्रिस्बेन हिट के लिए ओपनिंग करने उस्मान आए. उन्होंने शुरुआत थोड़ी संभलकर की लेकिन फिर बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. उस्मान ने 48 गेंदों में 78 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 3 जोरदार छक्के जड़े.

विज्ञापन

ब्रिस्बेन हीट को मिली आसान जीत

उस्मान ख्वाजा के अलावा ब्रिस्बेन हीट के लिए जैक विल्डरमुथ और मैट रेन्शॉ ने भी अच्छी पारी खेली. शुरुआत में जैक ने तेज गति से बल्लेबाजी करके जरुरी रनरेट को काबू में रखा. वो 15 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए. रेन्शॉ ने भी आते ही तूफानी शॉट लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए. ख्वाजा को इन दोनों का साथ मिला और इसी के चलते वो 22 गेंद और 7 विकेट रहते ब्रिस्बेन को जीत दिलाने में सफल हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ