Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल 2026 में भाग ले रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. टेस्ट हो या वनडे या फिर टी-20 वैभव हर फॉर्मेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी है. साथ ही में उनकी तारीफ भी की है. युवराज का मानना है कि 15 साल के इस खिलाड़ी के पास काफी दम है.

युवराज सिंह की अहम सलाह

युवराज सिंह का मानना है कि वैभव उनसे भी ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. उनका मानना है कि वैभव जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे. वैभव में आपार क्षमता है. उन्होंने वैभव को चेतावनी देते हुए कहा कि वैभव को जमीन से जुड़े रहने की जरूरत है. उन्हें अपना दिमाग शांत रखना काफी जरूरी है. यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.

---विज्ञापन---

वैभव की तारीफ करते हुए युवी ने आगे कहा "वैभव की सबसे खास बात उनकी बल्ले की रफ्तार है. उनकी बल्ले की रफ्तार अविश्वसनीय रूप से तेज है. सच कहूं तो, मेरे पास भी इतनी रफ्तार नहीं थी. मैंने बहुत कम खिलाड़ियों को इतनी तेज बल्लेबाजी करते देखा है… मुझे जो बात सबसे ज्यादा प्रभावित करती है. वह यह है कि उन्होंने अच्छी गेंदों पर भी ऑफ साइड में छक्के लगाए, जो उनकी असली प्रतिभा को दर्शाता है."

---विज्ञापन---

वैभव ने पहले मैच में उड़ाया गर्दा

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था. अपने पहले ही मैच में उन्होंने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर ये साबित कर दिया कि वह इस सीजन रनों का अंबार लगाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके के अलावा 5 छक्के शामिल थे. उनकी धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान ने 128 रनों का लक्ष्य 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था.