IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस टीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हेड कोच आशीष नेहरा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी गुजरात टाइटंस से अलग हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के अगले हेड कोच युवराज सिंह बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। टीम के मेंटर गैरी कर्स्टन पहले ही टीम से अलग हो गए हैं।
गुजरात की टीम हो सकते हैं बड़े बदलाव
स्पोर्ट्स18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आने वाले समय में गुजरात टाइटंस में कई बदलाव हो सकते हैं। टीम से आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी अलग हो सकते हैं। इसके अलावा युवराज सिंह टीम के अगले हेड कोच बन सकते हैं। GT के मौजूदा कोचिंग स्टाफ में आशीष कपूर, नईम आमीन, नरेंद्र नेगी और मिथुन मन्हास भी हैं। इन सभी लोगों ने भी अपने लिए नए विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।
लिमिटेड ओवर क्रिकेट में युवराज सिंह को मिली है सफलता
बतौर खिलाड़ी युवराज सिंह का लिमिटेड ओवर में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारत को T20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वर्ल्ड कप को जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आईपीएल में भी वो कई बड़ी टीमों के हिस्सा रहे हैं। वो आईपीएल में मुंबई, हैदराबाद, RCB, हैदराबाद, दिल्ली और पुणे के लिए खेल चुके हैं। उनके पास आईपीएल का बहुत ज्यादा अनुभव हैं। ऐसे वो आशीष नेहरा की कमी को पूरा कर सकते हैं।
कप्तान गिल के साथ मचा सकते हैं धमाल
शुबमन गिल इस समय गुजरात टाइटंस के कप्तान के कप्तान हैं। युवराज सिंह की देखरेख में ही उन्होंने अपने गेम पर काफी ज्यादा वर्क किया है। इसके अलावा खुद गिल भी कई बार युवराज सिंह को अपनी सफलता का श्रेय दे चुके हैं। ऐसे में ये दोनों आईपीएल में धमाल मचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के इन 3 धुरंधरों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines