Yuvraj Singh: दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में शुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज ही के दिन साल 2007 में वो कारनामा किया था, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं देखने को मिला था. युवराज ने 19 साल पहले आज ही के दिन एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा था. युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था.
युवराज टी20 इंटरनेशनल में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. उनके बाद कई सालों तक कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका था. युवराज के 6 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने में 14 साल लग गए थे. यह रिकॉर्ड कभी टूट तो नहीं सकता है, लेकिन अब तक कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल किया है.
युवराज सिंह ने 2007 में एक ओवर में 6 छक्के जड़कर रचा था इतिहास
19 सितंबर 2007 को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 21वें लीग मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं. डरबन के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय पारी के 19वें में युवराज सिंह का रौद्र रूप देखने को मिला, जब उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की धज्जियां उड़ा दीं. दरअसल, इस ओवर से पहले युवराज और इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ बहस हो गई थी, जिसका गुस्सा उन्होंने ब्रॉड की गेंदों पर निकाला.
युवराज ने ब्रॉड के ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाकर सबको चौंका दिया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया. उन्होंने ब्रॉड के हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. यहां तक कि उस वक्त टी20 क्रिकेट में भी किसी ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा नहीं किया था.
14 साल बाद किसी बल्लेबाज ने की युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी
साल 2027 में युवराज सिंह टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे. इसके बाद किसी दूसरे बल्लेबाज ने 14 साल बाद 2021 में युवराज के 6 छक्कों के रिकॉर्ड बराबरी की थी. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड थे. पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
उनके बाद चार अन्य खिलाड़ियों ने भी ये कमाल किया है. 2024 में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी और समोआ के डेरियस विसर ने तो वहीं 2025 में बुल्गारिया के मनन बशीर और नेपाल के कुशल भुर्टेल ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया.
ये भी पढ़ें- ‘मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में… रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ने पर अभिषेक शर्मा ने दिया बड़ा बयान
T20I में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच | साल |
|---|---|---|
| युवराज सिंह | भारत बनाम इंग्लैंड | 2007 |
| कीरोन पोलार्ड | वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका | 2021 |
| दीपेंद्र सिंह ऐरी | नेपाल बनाम कतर | 2024 |
| डेरियस विसर | समोआ बनाम वानुअतु | 2024 |
| मनन बशीर | बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर | 2025 |
| कुशल भुर्टेल | नेपाल बनाम चीन | 2026 |
ये भी पढे़ें- वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शिमरोन हेटमायर, 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बनाया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
37 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines