"पिता की तरह बैटिंग करते हैं…", अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह की बेबाक राय
Author: Alsaba Zaya
2026-01-02 14:41:41
Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर फैंस की निगाहें हमेशा टिकी रहती हैं. वह इन दिनों गोवा की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भाग ले रहे हैं. अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग ले चुके हैं. लेकिन वह इस सीजन लखनऊ सुपर जांयट्स की ओर से खेलेंगे. अर्जुन तेंदुलकर पर अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने अर्जुन की बैटिंग की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी कर दी है.
योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान
योगराज सिंह ने हाल ही में रविश बिष्ट को इंटरव्यू दिया, जिसमें योगराज ने अर्जुन को लेकर कहा कि आप सिर्फ उसकी गेंदबाजी पर ध्यान दे रहे हैं, आप क्या कर रहे हैं, आखिर हुआ क्या है? इतने सारे कोच हैं, वे क्या कर रहे हैं? अर्जुन मूल रूप से एक बल्लेबाज है. जब वह मेरे पास आया, तो वह मेरे पास लगभग 12-13 दिन तक रहा, मैंने उसका स्वागत किया. सचिन ने उसका ख्याल रखने को कहा, और मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें. वह एक बेहतरीन बल्लेबाज है और बिल्कुल अपने पिता की तरह बैटिंग करता है. मैंने सुनिश्चित किया कि वह रोजाना 2-3 घंटे बैटिंग करे और रणजी ट्रॉफी डेब्यू में उसने शतक बनाया. बता दें कि अर्जुन ने साल 2022-23 रणजी सीजन में डेब्यू करते हुए नंबर 7 पर शतक बनाया था.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने लिया संन्यास का फैसला, इस दिन खेलेंगे आखिरी मुकाबला
ऐसा रहा करियर
अर्जुन ने अब तक 22 फर्स्ट क्लास मैच में 48 विकेट लिए हैं, जबकि 620 रन भी बनाए हैं. वहीं 21 लिस्ट A मैच में उन्होंने 25 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है और 146 रन बनाए हैं. इसके अलावा 29 टी-20 मैच में अर्जुन ने 35 विकेट और 189 रन बनाए हैं. अर्जुन फर्स्ट क्लास में 1 शतक और 2 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: टीम सिलेक्शन से पहले ध्रुव जुरेल ने दिया बड़ा बयान, अपनी सफलता को लेकर किया बड़ा खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines