Yograj Singh On Rohit Sharma: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक समय फैंस को लग रहा था कि रोहित साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं, लेकिन अब शायद ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज उनके करियर की आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। कुछ आलोचकों का भी कहना है कि रोहित को अब वनडे फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट लेकर युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। वहीं अब ऐसे आलोचकों को पूर्व दिग्गज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने करारा जवाब दिया है।
क्या बोले योगराज सिंह?
एक इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने कहा “रोहित शर्मा के बारे में लोग काफी बकवास करते हैं, लेकिन हमें रोहित की 5 साल और जरूरत है। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, एक तरफ उनकी पारी और बाकी तरफ दूसरे खिलाड़ी। यह उनकी क्लास है। अगर वे चाहे तो 45 साल तक खेलने की क्लास रखते हैं। इसलिए अपनी फिटनेस और हर चीज पर काम करना होगा।”
आगे उन्होंने कहा “उनको घरेलू क्रिकेट घेलना चाहिए, वे जितना ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलेंगे उतना ही फिट रहेंगे। अगर आप उनके खेल, उनकी फिटनेस के बारे में बात करना चाहते हैं तो तभी करें जब आपने क्रिकेट खेला हो। आपकों इस तरह की बात करने पर शर्म आनी चाहिए।”
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था आखिरी मैच
इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। रोहित शर्मा को टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब भी अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:-DPL 2025: 6 छक्के, 4 चौके… तेजस्वी बने ‘वन मैन आर्मी’, 70 रन की धुआंधार पारी से साउथ दिल्ली को दिलाई जीत
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines