---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘उसने मेरी बेटे की जिंदगी बर्बाद की…’, योगराज सिंह ने फिर धोनी को लेकर उगला जहर, लगाए ये गंभीर आरोप

Yograj Singh: युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक बार फिर 2011 विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। योगराज अक्सर सार्वजनिक मंचों पर धोनी की आलोचना करते रहते हैं।

---विज्ञापन---

Yograj Singh: युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक बार फिर 2011 विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। योगराज अक्सर सार्वजनिक मंचों पर धोनी की आलोचना करते रहते हैं। वो धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते रहते हैं। हालांकि युवराज सिंह ने कभी भी धोनी को लेकर ऐसा कोई भी दावा नहीं किया है। वो धोनी को लेकर हमेशा सकारात्मक बातें करते हुए नजर आते हैं।

योगराज सिंह ने धोनी पर साधा निशाना

---विज्ञापन---

हाल में ही योगराज सिंह ने Zee Switch को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान योगराज ने फिर से धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो धोनी को कभी माफ नहीं कर सकते हैं। धोनी को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वो एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया है, वह सब अब सामने आ रहा है। उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। मैं मैंने जीवन में दो चीजें कभी नहीं कीं – पहला, मैंने कभी उस शख्स को माफ नहीं किया है, जिसने मेरे साथ गलत किया है। दूसरा, मैंने कभी उसे गले नहीं लगाया है, चाहे वो मेरे परिवार का सदस्य हो या मेरे बच्चे ही क्यों ना हो।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- 16 की उम्र में हो गए अनाथ, 2 साल बाद मिली टीम इंडिया की कमान; मोहम्मद अमान की संघर्ष भरी कहानी

‘उसने मेरी बेटे की जिंदगी की बर्बाद की’

---विज्ञापन---

धोनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘उस आदमी (एमएस धोनी) ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। युवराज चार से पांच साल और खेल सकता था। मैं हर किसी को युवराज जैसे बेटे को जन्म देने की चुनौती देता हूं।’ यहां तक ​​कि गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग भी पहले कह चुके हैं कि कोई दूसरा युवराज सिंह नहीं होगा। कैंसर के साथ खेलने और देश के लिए विश्व कप जीतने के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।”

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का कमाल, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 की जंग जारी

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 01, 2024 08:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola