हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट को लेकर यशस्वी जायसवाल ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया का कप्तान बनने की जताई इच्छा

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शतक जड़ा था. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था. इस दौरान यशस्वी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ साझेदारी निभाई. वहीं, अब उन्होंने रोहित-विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Yashsavi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने बल्ले से धमाल मचाया था. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में जायसवाल ने बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. पहले दो मैचों में वो कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक जमाया. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा.

इसी बीच जायसवाल ने एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करने की इच्छा भी जताई है.

‘भारत की कप्तानी करना चाहूंगा’ – यशस्वी

यशस्वी ने बुधवार को एजेंडा आज तक में बातचीत के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी से लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव और उनके प्रभाव के बारे में खुलकर बात की. यशस्वी से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं? जवाब में उन्होंने कहा, “अगर मौका मिला तो मैं भारत की कप्तानी जरूर करना चाहूंगा.” साथ ही उन्होंने कहा कि रोहित और विराट के बिना खेलना हमेशा थोड़ा अलग लगता है. टीम को उनकी कमी खलती है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की डांट में भी प्यार

यशस्वी ने आगे रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही और बताया कि रोहित की डांट में भी बहुत सारा प्यार छुपा होता है. उन्होंने कहा, “जब रोहित भैया हमें डांटते हैं, तो लगता है कि वे हमारे लिए बहुत फिक्रमंद हैं. सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता है, कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?’’

ये भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20I: आज मुल्लांपुर में होगी जबरदस्त टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और सबकुछ

विराट और रोहित के साथ की साझेदारी

विशाखापत्तनम में अपने पहले वनडे शतक के दौरान यशस्वी ने रोहित और विराट के साथ बेहतरीन साझेदारियां की.
उन्होंने कहा, “जब ये दोनों ड्रेसिंग रूम में होते हैं तो माहौल एकदम रिलैक्स्ड हो जाता है. खेल पर चर्चा होती है, अनुभव साझा होता है, और ये हमें बताते हैं कि उन्होंने अपने युवा दिनों में क्या गलतियां की थीं और हम उनसे कैसे बच सकते हैं.”

विज्ञापन

तीसरे वनडे में रोहित ने यशस्वी से कहा था कि वह संयमित रहें और समय लें, जबकि खुद जोखिम उठाएंगे. वहीं, विराट ने छोटे-छोटे लक्ष्य दिए और मैच जीतने की जिम्मेदारी साझा की. यशस्वी ने कहा कि उनका यह पहला वनडे शतक उनके लिए ओवल टेस्ट शतक जितना ही खास है.

टी20 विश्व कप का सपना

जब उनसे टी20 विश्व कप में जगह बनाने के बारे में पूछा गया, तो यशस्वी ने कहा, “मेरा सपना है कि मैं टी20 विश्व कप खेलूं, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ और सही समय का इंतजार करूंगा.” बता दें कि, यशस्वी ने भारत के लिए अब तक 23 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.15 की औसत और 164.31 के स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं. उनके नाम टी20I में एक शतक और 5 अर्धशतक है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सेम सेम बट डिफरेंट! 56 नंबर की जर्सी पर बाबर आजम और मिचेल स्टार्क का दावा, सिडनी सिक्सर्स टीम ने ऐसे किया डैमेज कंट्रोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola