सेम सेम बट डिफरेंट! 56 नंबर की जर्सी पर बाबर आजम और मिचेल स्टार्क का दावा, सिडनी सिक्सर्स टीम ने ऐसे किया डैमेज कंट्रोल

BBL 2025-26: पाकिस्तान के बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क बिग बैश लीग 2025-26 के दोरान एक ही टीम (सिडनी सिक्सर्स) में नजर आएंगे. दोनों को 56 नंबर की जर्सी से प्यार है. ऐसे में तकरार से बचने के लिए फ्रेंचाइजी ने गजब का डैमेज कंट्रोल किया है.

Babar Azam-Mitchell Starc Jersey No. 56

Babar Azam-Mitchell Starc Jersey No. 56

Babar Azam Jersey No 056: बाबर आजम जल्द ही बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे, उन्हें सिडनी सिक्सर्स टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाड़ी को इस फेमस टी-20 लीग में देखने को बेकरार हैं. हालांकि जब वो इस टीम में आए थे तो सभी को एक बाद की कंफ्यूजन थी. दरअसल बाबर पाक टीम में 56 नंबर की जर्सी पहनते हैं, लेकिन सिडनी सिक्सर्स टीम में मिचेल स्टार्क पहले से शामिल हैं, और उनकी भी फेवरेट जर्सी 56 नंबर की है. ऐसे में दोनों के जर्सी क्लैश को टीम ने कैसे संभाला, हम आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

ऐसे हुआ डैमेज कंट्रोल

सिडनी सिक्सर्स टीम ने जानकारी दी है कि चूंकि मिचेल स्टार्क को पहले से ही जर्सी नंबर 56 अलॉट की गई है, तो ऐसे में फ्रेंचाइजी ने बाबर आजम की जर्सी में चालाकी भरा ट्विस्ट दे दिया हैं. अब इस पाकिस्तानी स्टार की पिंक जर्सी का नंबर 056 होगा. इस तरह फ्रेंचाइजी ने जरा सा बदलाव करते हुए इस परेशानी को दूर कर दिया. हालांकि इस चेंज के बाद भी ये नंबर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

टी-20 में दिखेगा जलवा?

बाबर आजम का सेंचुरी का सूखा शायद खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी फॉर्म के साथ जद्दोजहद अभी भी जारी है. अपने करियर में पहली बार गेम के सबसे छोटे फॉर्मेट से बाहर किए जाने के बाद, वोअक्टूबर में T20I में वापस आए. उनके कमबैक के बाद भी, पाकिस्तानी फैंस अभी भी उनकी एक शानदार टी20 पारी का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि सिडनी सिक्सर्स की जर्सी में उनकी एक नई शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें- IPL मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर लगेगी छप्परफाड़ बोली! AI ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2 टीमों में होगी खींचतान

टी-20 वर्ल्ड कप पर नजर

बिग बैश लीग 14 दिसंबर से शुरू होगी है, ये इस टी-20 लीग का 15वां सीजन है, जिस में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी नजर आएंगे. बाबर आजम को भी अपनी ताकत दिखाने का एक अहम मौका मिलेगा. अब देखना होगा कि ये पाकिस्तानी बैटर खुद को साबित कर पाता है या नहीं. अगर वो अच्छी परफॉर्मेंस दे पाए तो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वो पाक टीम में अपना दावा ठोंक सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ